UP Meerut Rape Case: मेरठ के रोहता से 10 साल की मासूम के साथ हैवानियत का मामला सामने आया है। दिरिंदे ने नशे की हालत में न कि जिगर के टुकरे के साथ रेप किया। बल्कि, मासूम के हाथ पैर बांध कर बीड़ी से जला देता है। प्राइवेट पार्ट को इंजर्ड कर देता है। आपको बता दें इस दिल को दहला देने वाली और इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली घटना को एक पड़ोस में रहने वाले एक 40 साल के युवक ने अंजाम दी है। पुलिस दरिंदे की तलाश कर रही है। बताया जा रहा है कि मासूम 4 दिनों से गुमसुम है। जरा सी आहट सुनकर डर जाती है।
गन्ने की खेत में रस्सी से बंधी मिली मासूम
मामला 1 सितंबर का है। जब बच्ची करीब सुबह 6 बजे खेत में शौच करने के लिए जाती है तो घर से 2 किमी दूर चलने पर अचानक गायब हो जाती है। सुबह 8 बजे तक बच्ची जब घर नहीं लौटती है तो परिजनों की चिंता बढ़ जाती है। तब बच्ची को तलाश करने उसके दोनों बड़े भाई बाहर निकलते है। भाई को बच्ची गन्ने की खेत में रस्सी से बंधी हुई मिलती है। मुंह से लार बह रही थी। शरीर के कई हिस्सों पर जलने की निशान और प्राइवेट पार्ट से खून निकलता देखता है। बहन की फ्रॉक खेत में दूर फेंका हुआ नजर आता है। मासूम को भाई कपड़े पहनाकर, सीने से लगाकर घर ले जाता है।
परिजनों को मासूम ने बताई आपबीती
घर पहुंचने पर मासूम परिजनों को बताती है कि जब वो खेत में शौच में करने गई तो पड़ोस के अंकल ने मुझे पकड़ लिया। मेरे कपड़े उतारे। वो अपने साथ रस्सी लाए थे। रस्सी से हाथ पैर बांध दिए। पेट को भी बांध दिया। मेरे सीने पर चढ़ गए। मुंह में कपड़ा ठूंस दिया। मेर साथ गंदी हरकत करते रहे, दर्द होता रहा। मां ने दरिंदे के खिलाफ थाने में शिकायत की है।
फिलहाल बच्ची का इलाज चल रहा है। वो मेडिकल अस्पताल में भर्ती है। आरोपी उसी दिन से फरार है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है। बताया जा रहा है कि आसपास के गांवों, जिले तक पुलिस दबिश दे चुकी है। लेकिन आरोपी नहीं मिल रहा है।
