लखनऊ में शिक्षक ने ब्लैकमेलिंग-धोखाधड़ी का खोला राज, 24 पर FIR के साथ 50 हजार की वसूली का आरोप

लखनऊ के बाजार खाला क्षेत्र में एक शिक्षक ने ब्लैकमेलिंग, धमकी और बदनामी के गंभीर आरोप लगाते हुए 16 व्यक्तियों के साथ-साथ 8 अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई है। इस मामले में उन्होंने सभी आरोपियों पर कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

लखनऊ के बाजार खाला क्षेत्र में शिक्षक डॉ. मिर्जा मोहम्मद अबू तैय्यब ने ब्लैकमेलिंग, धमकी और बदनामी के गंभीर आरोप लगाते हुए 16 ज्ञात और 8 अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। उनके अनुसार, कुछ लोग उनकी संपत्ति पर किए जा रहे वैध निर्माण को गलत ढंग से प्रस्तुत कर उन्हें बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं।

Case of blackmailing and cheating from teacher

लखनऊ में शिक्षक से ब्लैकमेलिंग-धोखाधड़ी का मामला

डॉ. तैय्यब ने आरोप लगाया कि तनमय राज सिंह नामक व्यक्ति ने उन्हें धमकाकर 50,000 रुपये वसूले, जबकि अन्य लोगों ने भी पैसों की मांग की और सोशल मीडिया पर झूठी खबरें फैलाईं। उन्होंने दावा किया कि ऑनलाइन फैली दो खबरों में एक में उनके निर्माण को पुलिस और LDA की मिलीभगत से अवैध बताया गया, जबकि दूसरी में निलंबित इंजीनियर की मदद से काम फिर से शुरू होने की बात कही गई।

End of Feed