Lucknow News: सिपाही प्रेमी के लिए पत्नी ने दी पति की सुपारी, पति तो बच गया, अब खानी पड़ेगी जेल की हवा

Lucknow News: पत्नी द्वारा पुलिसकर्मी प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या के लिए 6 लाख रुपये की सुपारी देने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि एक फरार है।

Lucknow News: लखनऊ में अवैध प्रेम संबंध और हत्या की साजिश का सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक पत्नी ने अपने पुलिसकर्मी प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या के लिए 6 लाख रुपये की सुपारी दी थी। शूटरों ने पति पर गोली भी चलाई। उसकी किस्मत अच्छी रही और वह बाल-बाल बच गया। पुलिस ने कल यानी बुधवार 19 नवंबर को आरोपी पत्नी, उसके प्रेमी सिपाही सहित पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। वहीं, एक अन्य आरोपी अब भी फरार बताया जा रहा है।

Lucknow Murder (1)

लखनऊ में पुलिस ने सुलझाई हत्या की कोशिश की गुत्थी

मामला लखनऊ के अलीगंज थाना क्षेत्र के पुरनिया चौराहे का है। 28 अक्टूबर की रात लगभग 10:30 बजे कोटक महिंद्रा बैंक में सेल्स मैनेजर के पद पर काम करने वाले अनुराग शुक्ला पर केंद्रीय भवन के गेट के पास फायरिंग की घटना हुई। गोली उनके दाहिने हाथ में लगी। पुलिस जांच में सामने आया कि इस हमले के पीछे उनकी पत्नी आशी मिश्रा और उत्तर प्रदेश पुलिस के सिपाही नितिन राणा की साजिश थी।

End of Feed