घने कोहरे और ठंड के बीच NHAI ने बढ़ा दी इस Expressway के काम की स्पीड, मार्च में उद्घाटन!

साल 2025 में कई ऐसे एक्सप्रेसवे रहे, जिनका उद्घाटन होना था, लेकिन हो नहीं पाया। उन्हीं में से एक एक्सप्रेसवे की मार्च 2026 में उद्घाटन की तैयारी है। NHAI ने इसके बारे में PMO को भी बता दिया है। तो देर किस बात की आप भी इस 63 किमी लंबे एक्सप्रेसवे पर फर्राटा भरने की तैयार कर ही लीजिए।

देश में एक के बाद एक बड़े-बड़े एक्सप्रेसवे का जाल बिछाया जा रहा है। जिस तरह से देश में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे और दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे जैसे बड़े-बड़े एक्सप्रेसवे बन रहे हैं। उसी तरह से उत्तर प्रदेश में भी गंगा एक्सप्रेसवे जैसे कई परियोजनाएं चल रही हैं। इनमें से एक नाम लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे का भी है। इस एक्सप्रेसवे को अवध एक्सप्रेसवे भी कहा जा रहा है। उत्तर प्रदेश की राजधानी यानी नवाबों के शहर लखनऊ को औद्योगिक नगरी कानपुर से जोड़ने वाला यह 6 लेन का 63 किमी लंबा एक्सप्रेसवे 2026 के शुरुआती महीनों में ही आम जनता के लिए खुलने वाला है। चलिए जानते हैं विस्तार से -

Lucknow-Kanpur Expressway Greenfield  completion time1

NHAI ने कर ली मार्च में उद्घाटन की तैयारी (Photo - x.com/DetoxTravellerr)

NHAI ने बढ़ाई रफ्तार

राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण यानी NHAI ने लखनऊ–कानपुर एक्सप्रेसवे पर काम की रफ्तार बढ़ा दी है, ताकि इसका निर्माण कार्य तय समयसीमा के भीतर पूरा किया जा सके। इस महत्वपूर्ण एक्सप्रेसवे के रास्ते में आ रही बिजली की ट्रांसमिशन लाइनों को शिफ्ट करने की प्रक्रिया को प्राथमिकता के आधार पर आगे बढ़ाया जा रहा है, ताकि निर्माण कार्य में किसी तरह की कोई रुकावट न आए।

End of Feed