लखनऊ में आज खुलेगा ग्रीन कॉरिडोर फेज-2, रक्षा मंत्री और सीएम योगी करेंगे लोकापर्ण; जाम से मिलेगी बड़ी राहत

लखनऊ में गोमती नदी किनारे बन रहे ग्रीन कॉरिडोर फेज-2 का शुक्रवार को लोकार्पण होगा। आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इसे जनता को समर्पित करेंगे। यह कॉरिडोर 57 किमी लंबी ग्रीन कॉरिडोर परियोजना का अहम हिस्सा है। इसके शुरू होने से ट्रैफिक जाम से बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।

Lucknow Green Corridor Project: लखनऊ में आज से गोमती नदी के किनारे बना ग्रीन कॉरिडोर फेज-2 जनता के लिए खुल जाएगा। 13 मार्च को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इस बहुप्रतीक्षित परियोजना का लोकार्पण करेंगे। झूलेलाल पार्क में आयोजित होने वाले इस उद्घाटन समारोह में यूपी सरकार के कई मंत्री और भाजपा पदाधिकारी भी मौजूद रहेंगे। इस परियोजना के शुरू होने से लखनऊ के लाखों लोगों को ट्रैफिक जाम से बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।

Lucknow Green Corridor

लखनऊ ग्रीन कॉरिडोर प्रोजेक्ट

यह ग्रीन कॉरिडोर गोमती नदी के दोनों किनारों पर विकसित किया जा रहा है, जिसकी कुल लंबाई करीब 57 किलोमीटर है। इसे चार फेज में तैयार किया जा रहा है। इस कॉरिडोर को आधुनिक ट्रैफिक व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए डिजाइन किया गया है। जिसमें चौड़ी सड़कें, मल्टी-लेन व्यवस्था और हरियाली को भी शामिल किया गया है। जिससे लोगों को सुरक्षित, तेज और बिना रुकावट सफर मिल सके।

End of Feed