छपरा-गोमतीनगर एक्सप्रेस की बोगी में मिला युवती का सिरकटा शव, बक्सा खोलते ही कांप गई पुलिस!

उत्तर प्रदेश के लखनऊ में गोमती नगर रेलवे स्टेशन पर छपरा-गोमतीनगर एक्सप्रेस की बोगी से एक 25-30 वर्षीय अज्ञात युवती का सिरकटा शव मिला है। हत्यारों ने धड़ को बॉक्स में और हाथ-पैर को पॉलीथीन में पैक कर बैग में छिपाया था। रेलवे एसपी रोहित मिश्रा ने जांच के लिए 3 टीमें बनाई हैं।

Lucknow Dead Body: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ का गोमती नगर रेलवे स्टेशन रविवार सुबह एक खौफनाक वारदात का गवाह बना। बिहार के छपरा से चलकर लखनऊ आने वाली गाड़ी संख्या- 15114 (छपरा-गोमतीनगर कचहरी एक्सप्रेस) के स्लीपर कोच से एक अज्ञात युवती की सिर कटी लाश मिलने से पूरे रेलवे महकमे और यात्रियों में हड़कंप मच गया। युवती की हत्या करने के बाद उसके शव के टुकड़े-टुकड़े किए गए और उसे दो अलग-अलग बैगों में पैक कर ट्रेन में ही लावारिस छोड़ दिया।

Lucknow Station Dead body

बक्से में था धड़, पॉलीथीन में पैक थे हाथ-पैर

सफाई के दौरान मिला बक्सा

रेलवे पुलिस के अनुसार, यह ट्रेन शनिवार की शाम 5:45 बजे छपरा से रवाना हुई थी और रविवार सुबह करीब 6:00 बजे गोमती नगर रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म पर पहुंची। सभी यात्रियों के उतर जाने के बाद जब रेलवे का सफाई स्टाफ ट्रेन की S-1 बोगी में सफाई करने पहुंचा, तो उन्हें एक सीट के नीचे लावारिस हालत में पड़ा हुआ एक संदिग्ध लोहे का बक्सा और एक बड़ा बैग दिखाई दिया। स्टाफ ने इसकी तत्काल सूचना स्टेशन अधीक्षक (स्टेशन मास्टर) को दी, जिन्होंने बिना वक्त गंवाए रेलवे सुरक्षा बल (RPF) और राजकीय रेलवे पुलिस (GRP) को मौके पर बुलाया।

End of Feed