एंट्री-एग्जिट का था एक ही रास्ता, इलेक्ट्रॉनिक लॉक ने छीनी 15 जिंदगियां; लखनऊ अग्निकांड में बड़ा खुलासा

लखनऊ अग्निकांड में रेस्क्यू कर रहे एक फायर विभाग के कर्मचारी ने दावा किया कि इमारत में प्रवेश और निकास के लिए केवल एक ही गेट और एक ही सीढ़ी थी। कर्मचारी के अनुसार कोचिंग सेंटर का मुख्य गेट इलेक्ट्रॉनिक लॉक सिस्टम से संचालित था, जो आग के दौरान लॉक हो गया।

लखनऊ : अलीगंज स्थित तीन मंजिला व्यावसायिक इमारत में 22 जून सोमवार को हुए भीषण अग्निकांड में 15 लोगों की मौत के बाद अब हादसे को लेकर चौंकाने वाले खुलासे सामने आ रहे हैं। मौके पर सबसे पहले पहुंचने वाले फायर विभाग के कर्मचारियों और रेस्क्यू टीम के एक्सक्लूसिव वॉक-थ्रू से संकेत मिल रहे हैं कि इमारत में सुरक्षा मानकों की गंभीर अनदेखी की गई थी, जिसने हादसे को और भयावह बना दिया। मृतकों में सबसे अधिक छात्र थे, जो गर्मियों की छुट्टी में कम्प्यूटर एनिमेशन कोर्स करने कोचिंग संस्थान पहुंचे थे।

Lucknow Coaching Centre Fire

लखनऊ कोचिंग सेंटर अग्निकांड

फायर विभाग के एक कर्मचारी ने दावा किया कि इमारत में प्रवेश और निकास के लिए केवल एक ही गेट और एक ही सीढ़ी थी। आग लगने के बाद यही रास्ता धुएं और लपटों की चपेट में आ गया। कर्मचारी के अनुसार कोचिंग सेंटर का मुख्य गेट इलेक्ट्रॉनिक लॉक सिस्टम से संचालित था, जो आग के दौरान लॉक हो गया। इसके कारण अंदर मौजूद लोग न तो बाहर निकल पाए और न ही छत तक पहुंच सके।

End of Feed