लखनऊ अग्निकांड के बाद पुलिस ने सील की इमारत, 6 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज

लखनऊ के अलीगंज अग्निकांड में 15 लोगों की मौत के बाद पुलिस ने हादसे वाली बिल्डिंग को सील कर दिया है। इस मामले में अब तक छह आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज की गई है, जबकि चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। मामले की गहन जांच जारी है।

Lucknow Coaching Fire Accident: लखनऊ के अलीगंज इलाके में हुए भीषण अग्निकांड के बाद पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने हादसे वाली इमारत को सील कर दिया है। साथ ही आम जनता के प्रवेश पर भी रोक लगा दी गई है, ताकि फॉरेंसिक और अग्निशमन विभाग की टीमें मौके से जरूरी सबूत जुटा सकें। घटना के बाद देर रात तक भारी पुलिस बल मौके पर तैनात रहा और पूरे परिसर को सुरक्षा घेरे में रखा गया।

Lucknow fire

पुलिस ने इस मामले में अलीगंज थाने में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की अलग-अलग धाराओं और उत्तर प्रदेश फायर सर्विस अधिनियम की धाराओं के तहत छह आरोपियों और अन्य जिम्मेदार लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की है। पुलिस के अनुसार, अब तक चार आरोपियों रामकृष्ण उपाध्याय, वीरेंद्र प्रसाद शुक्ला, तुषार कृष्ण जायसवाल और सुरेश कुमार साहू को गिरफ्तार किया गया है। मेडिकल जांच के बाद इन्हें पुलिस हिरासत में भेज दिया गया।

End of Feed