लखनऊ कोचिंग अग्निकांड मामले में दो सदस्यीय SIT गठित, 7 दिनों के अंदर रिपोर्ट सौंपने के मिले निर्देश

लखनऊ के अलीगंज इलाके में एक कोचिंग सेंटर में भीषण आग लगने से बड़ा हादसा हो गया, जिसमें कई मासूमों की जान चली गई और कई लोग घायल हो गए। घटना के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मौके पर पहुंचकर हालात का जायजा लिया और उच्चस्तरीय जांच के आदेश दिए। इस मामले की जांच के लिए दो सदस्यीय SIT का गठन किया गया है, जिसे 7 दिनों के भीतर रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए गए हैं।

Lucknow Coaching Centre Fire: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के अलीगंज इलाके में सोमवार को एक कोचिंग सेंटर में आग लगने के कारण कम से कम 15 मासूमों की मौत हो गई जबकि नौ अन्य घायल हो गए। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घटनास्थल पर पहुंचकर हालात का जायजा लिया। इस मामले में दो सदस्यीय SIT का भी गठन किया गया है, जिसे 7 दिनों के अपनी अंदर रिपोर्ट सौंपने के निर्देश मिले हैं। वहीं सीएम योगी के आदेश पर 4 अधिकारियों को सस्पेंड किया गया है।

Lucknow Coaching Centre Fire

कोचिंग सेंटर अग्निकांड से दहला लखनऊ

22 लोगों को केजीएमयू पहुंचाया गया

किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय (केजीएमयू) के जनसंपर्क अधिकारी के.के. सिंह ने बताया कि बचाव दल ने इस घटना में घायल कुल 22 लोगों को केजीएमयू पहुंचाया, जिनमें से 15 को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। अस्पताल की ओर से जारी सूची के अनुसार हादसे में मरने वालों की पहचान सागर, नीलेश, अनामिका, संयम, अनुछा, सुखमणि, आदित्य श्रीवास्तव, ज्योति, भविष्य, अब्दुल रहमान, सूरज शाह, शाहजान, जयनिल चक्रवर्ती, मोहम्मद अम्मार और सुमाल्या के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि हादसे में नौ लोग घायल हुए हैं, जिनका इलाच किया जा रहा है।

End of Feed