लखनऊ कोचिंग अग्निकांड: मंजर देख डिप्टी सीएम बृजेश पाठक की आंखों से निकले आंसू; कहा- मैंने 14 शव देखे

Lucknow Coaching Centre Fire: लखनऊ के अलीगंज इलाके में स्थित एक कोचिंग एवं एनिमेशन सेंटर में लगी भीषण आग ने पूरे प्रदेश को झकझोर कर रख दिया। घटना के बाद मौके पर पहुंचे उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक भावुक नजर आए।

Lucknow Coaching Centre Fire: लखनऊ के अलीगंज इलाके में स्थित एक कोचिंग सेंटर में लगी भीषण आग ने सोमवार को पूरे शहर में दहशत फैला दी। अब तक इस घटना में 14 लोगों की मौत हो गई जबकि कई अन्य घायल बताए जा रहे हैं। इस भयावह हादसे पर उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक बेहद भावुक नजर आए। उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए बताया कि, ""अभी कुल 13 बच्चों को बाहर निकाला गया है। उन सभी को अस्पताल भेज दिया गया है।" उन्होंने कहा कि यहा एक बड़ी घटना है। डिप्टी सीएम ने जानकारी देते हुए कहा कि, "अंदर धुआं भरा हुआ है। हर चीज को हटाकर और चेक किया जा रहा है। हर कमरे की तलाशी ली जा रही है। अंदर लकड़ी का बहुत सारा फर्नीचर था और उस फर्नीचर से निकले धुएं के कारण कुछ भी साफ दिखाई नहीं दे रहा था।

Lucknow Coaching Centre Fire

लखनऊ कोचिंग अग्रिकांड पर भावुक हुए डिप्टी सीएम बृजेश पाठक (फोटो- ANI)

एनिमेशन सेंटर में लगी भयानक आग

डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने आगे कहा कि, "फायर ब्रिगेड की टीम अभी कोचिंग सेंटर के अंदर हैं। साथ ही साथ NDRF की टीमें भी मौके पर मौजूद हैं। आग अचानक लगी।" उन्होंने बताया कि यह एक एनिमेशन सेंटर था। बच्चे यहां एनिमेशन यानी कार्टून बनाना सीखते थे। ब्रजेश पाठक ने बताया कि उन्हें इस बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है कि घटना की शुरूआत कैसे हुई? फिलहाल घायलों को KGMC ट्रॉमा सेंटर भेजा जा रहा है, जिनकी उम्र लगभग 16-17 साल बताई जा रही है।

End of Feed