ईरान युद्ध के बीच LPG सप्लाई पर बॉम्बे HC सख्त, केंद्र और गैस कंपनी से मांगा जवाब

ईरान और इजरायल-अमेरिका युद्ध के कारण पैदा हुए एलपीजी संकट के बीच बॉम्बे हाई कोर्ट की नागपुर बेंच ने घरेलू गैस सप्लाई के मुद्दे पर केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय , DGFT और कॉन्फिडेंस पेट्रोलियम को नोटिस जारी किया है। छह एलपीजी डिस्ट्रीब्यूटर्स ने आरोप लगाया है कि घरेलू जरूरतों के बावजूद कंपनी एक्सपोर्ट को प्राथमिकता दे रही है, जिससे रसोई गैस की कमी हो रही है।

Nagpur News: पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष और वैश्विक ऊर्जा संकट के बीच घरेलू LPG सप्लाई को लेकर बॉम्बे हाई कोर्ट की नागपुर बेंच ने बड़ा कदम उठाया है। अदालत ने गुरुवार को 6 एलपीजी डिस्ट्रीब्यूटर्स की याचिका पर सुनवाई करते हुए केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय (MoPNG), विदेश व्यापार महानिदेशालय (DGFT) और कॉन्फिडेंस पेट्रोलियम इंडिया लिमिटेड को नोटिस जारी किया है। कोर्ट ने सोमवार तक इस नोटिस का जवाब देने का आदेश दिया है।

court

सांकेतिक फोटो

कंपनी की एक्सपोर्ट नीति पर सवाल

याचिका में दावा किया गया है कि ईरान में पैदा हुए भू-राजनीतिक संकट और आग की घटनाओं से एलपीजी आपूर्ति प्रभावित हुई है, जिससे घरेलू रसोई गैस सिलेंडरों की भारी कमी पैदा हो गई है। याचिकाकर्ताओं का आरोप है कि नागपुर स्थित कॉन्फिडेंस पेट्रोलियम इंडिया लिमिटेड घरेलू LPG सिलेंडर बांटने में बहुत अड़ियल रवैया दिखा रहा है, जबकि केंद्र सरकार ने एक्सपोर्ट के बजाय घरेलू कस्टमर को प्राथमिकता देने के सख्त निर्देश दिए हैं।

End of Feed