LPG Crisis: नोएडा-गाजियाबाद में गैस संकट गहराया, ऑनलाइन बुकिंग ठप! सिलेंडर के लिए एजेंसियों के बाहर लोगों की भीड़

नोएडा-गाजियाबाद में एलपीजी सिलेंडर की किल्लत के हालात देखने को मिल रहे है, जहां लोग सिलेंडर लेने के लिए गैस एजेंसियों के बाहर लंबी लाइनों में लगकर घंटों तक इंतजार कर रहे हैं। मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव और गैस आयात प्रभावित होने की वजह से LPG सप्लाई पर असर पड़ा है।

LPG Crisis: नोएडा और गाजियाबाद में एलपीजी सिलेंडर की किल्लत के चलते लोगों की परेशानी बढ़ती जा रही है। सिलेंडर पाने के लिए लोगों को आधा किलोमीटर तक लंबी लाइनों में लगना पड़ रहा है। नोएडा के सेक्टर-5 के हरौला में गैस एजेंसी के बाहर आज भी सैंकड़ों लोग खाली सिलेंडर के साथ लंबी लाइन में नजर आए। कुछ लोग यहां सुबह 2 बजे से ही कतार में लगे हुए हैं, लेकिन इतने लंबे इंतजार के बाद भी उन्हें गैस नहीं मिल पा रही है। कई लोगों की गैस खत्म होने के कारण उनके घरों में खाना तक नहीं बन पा रहा है, जिससे लोगों में नाराजगी और चिंता दोनों बढ़ रही है।

lpg noida

गैस सिलेंडर के लिए लंबी लाइनों में लगे लोग (फाइल फोटो)

दरअसल मिडिल ईस्ट में ईरान और अमेरिका-इजरायल के बीच जारी युद्ध का असर अब भारत पर भी नजर आने लगा है। इसके चलते एलपीजी सप्लाई प्रभावित हो रही है। फिलहाल कुवैत से होने वाला गैस आयात प्रभावित बताया जा रहा है। होर्मुज जलडमरूमध्य में तनाव की स्थिति जारी है, जिसके कारण भारत के गैस आयात में लगभग 40 प्रतिशत तक गिरावट आई है। जिससे देश के कई शहरों में कमर्शियल गैस सिलेंडर की सप्लाई अस्थाई तौर पर रोक दी गई है। ऐसे में सबसे ज्यादा दिक्कत होटल, रेस्टोरेंट और कैटरिंग कारोबार से जुड़े लोगों को हो रही है।

End of Feed