Jharkhand Election Results 2024 Result: कल्पना सोरेन ने बनाई बढ़त, इतने मतों से हुईं आगे

  • Authored by: अभय
  • Updated Jun 4, 2024, 02:01 PM IST

Jharkhand Election Results 2024 Result: झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन पहले राउंड की काउंटिंग के बाद पीछे चल रही हैं। इस खबर ने सभी को हैरान कर दिया है। आपको बता दें कि ये सीट सरफराज अहमद के इस्तीफे के बाद खाली हुई थी।

Jharkhand Election Results 2024: जेल में बंद झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन मतगणना के पहले दौर में गांडेय विधानसभा सीट पर अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी भाजपा के दिलीप कुमार वर्मा से 1148 मतों से आगे चल रही हैं। इस खबर ने सभी के बाद झारखंड मुक्ति मोर्चा ने राहत की सांस ली है।।कल्पना सोरेन की इस सीट पर बढ़त बनते ही कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ पड़ी। आपको बता दे कि यह सीट झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के विधायक सरफराज अहमद के इस्तीफे के बाद खाली हुई थी।

Jharkhand Election Results 2024 Result

Instagram

कल्पना ने चार मार्च को गिरिडीह जिले में झामुमो के 51 वें स्थापना दिवस समारोह पर अपना राजनीतिक सफर शुरू करते हुए दावा किया था कि 2019 में जब से हेमंत सोरेन की अगुवाई वाली गठबंधन सरकार में सत्ता में आयी है तब से विरोधियों ने उनके खिलाफ साजिश रची है। हेमंत सोरेन को 31 जनवरी को कथित जमीन धोखाधड़ी से जुड़े एक धनशोधन मामले में गिरफ्तार किया गया था। उसके बाद उन्होंने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था।

End of Feed