UP Lok Sabha Chunav 2024 Phase 2 Voting Live: उत्तर प्रदेश की आठ सीटों मतदान, शाम पांच बजे तक 52.64 प्रतिशत वोटिंग
उत्तर प्रदेश में शाम पांच बजे तक 52.64 प्रतिशत वोटिंग
उत्तर प्रदेश की आठ सीटों पर मतदान हुआ। यूपी की आठ सीटों पर शाम पांच बजे तक 52.64 प्रतिशत वोटिंग हुई।यूपी में पांच बजे तक कहां-कितने प्रतिशत मतदान?
गौतमबुद्ध नगर- 51.60 प्रतिशतमथुरा- 47.18 प्रतिशतगाजियाबाद- 48.22 प्रतिशतअलीगढ़- 54.34 प्रतिशत अमरोहा- 62.08 प्रतिशतबुलंदशहर में लाल जोड़े में वोट डालने पहुंची दुल्हन
बुलंदशहर में लाल जोड़े में वोट डालने पहुंची दुल्हन
बुलंदशहरः पहासू के मुकर्रम इंटर कॉलेज में बूथ संख्या 295 पर लाल जोड़े में अपनी विदाई होने से पहले दीप्ति शर्मा ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। बुलंदशहर के कस्बा पहासू से आज औरंगाबाद अपनी ससुराल जाने से पहले मतदान करने के बाद दीप्ति शर्मा ने कहा कि शिक्षा ,रोजगार और बेटी की सुरक्षा सहित विकास के लिए वोट कर रही हूं।उत्तर प्रदेश में तीन बजे तक 44.13 प्रतिशत मतदान
उत्तर प्रदेश में आठ सीटों पर मतदान हो रहा है। जानकारी के मुताबिक, दोपहर तीन बजे तक 44.13 प्रतिशत वोटिंग हुई है।रालोद अध्यक्ष जयंत चौधरी ने किया मतदान
रालोद अध्यक्ष जयंत चौधरी ने मतदान किया। उन्होंने कहा कि मैंने लोकतंत्र के उत्सव में अपना योगदान दिया है। मैं सभी से बाहर आकर मतदान करने की अपील करता हूं।UP Lok Sabha Election Phase 2 Voting : अलीगढ़ में सतीश गौतम के विरोध में वोटिंग
दिवंगत पूर्वी सीएम कल्याण सिंह के गांव मढ़ोली में भाजपा के प्रत्याशी सतीश गौतम का विरोध हुआ। वहां के बूथ अध्यक्ष नवरत्न सिंह ने कहा कि भाजपा के विरोध में नहीं प्रत्याशी सतीश गौतम के विरोध में वोट डाला है।UP Lok Sabha Chunav 2024 Phase 2 Voting Live: गौतम बुद्ध नगर में 01:00 बजे तक 36.06% प्रतिशत मतदान
नोएडा 32.46 %, दादरी 36.43 %, जेवर 37.22 %, सिकंदराबाद 39.71 %, खुर्जा 37.69 % प्रतिशत मतदान हुआ।UP Lok Sabha Chunav 2024 Phase 2 Voting Live: यूपी की 8 लोकसभा सीटों पर 11 बजे तक 24.31 प्रतिशत मतदान
अमरोहा 28.45 प्रतिशत,मेरठ 25.67 प्रतिशत, बागपत 22.74 प्रतिशत, गाजियाबाद 23.19 प्रतिशत, गौतमबुद्धनगर 24.26 प्रतिशत, बुलन्दशहर (अ०जा०) 23.43 प्रतिशत, अलीगढ़ 24.42 प्रतिशत और मथुरा में 23.07 प्रतिशत मतदान हुआ।UP Lok Sabha Chunav 2024 Phase 2 : गौतम बुद्ध नगर संसदीय क्षेत्र में 11:00 बजे तक 24.48% मतदान प्रतिशत
नोएडा 21.3%, दादरी 24.80%, जेवर 25.87%, सिकंदराबाद 27.17%, खुर्जा 26.22% प्रतिशत मतदान हुआ।ग्रेटर नोएडा वेस्ट में SKS World स्कूल पर वोट डालने के बाद तस्वीर खिंचवाते मतदाता
UP Lok Sabha Chunav 2024 Phase 2 ; बुलंदशहर में दुल्हन ने किया मतदान
मेरठ से भाजपा उम्मीदवार अरुण गोविल ने कहा अपना वोट अवश्य डालें
गाजियाबाद में लगी मतदाताओं की लंबी कतारें, वोट देने के लिए भारी जोश
गाजियाबाद के देहात-शहरी इलाकों में मतदाताओं की लंबी कतारें लगी देखी जा रही हैं। पोलिंग बूथ के बाहर वोट देने के लिए वोटर्स में भारी जोश दिख रहा है।बागपत में कई मतदान केंद्रों पर EVM हुई खराब
बागपत के सिसाना गांव में बूथ संख्या 275 पर ईवीएम खराब हो गई। बड़ौत विधानसभा क्षेत्र में भी ईवीएम मशीन खराब होने की सूचना है। उधर, अमीनगर सराय के बूथ संख्या 105 पर करीब 20 मिनट तक ईवीएम मशीन खराब रही। इसके बाद सेक्टर मजिस्ट्रेट ने ठीक कराई।गाजियाबाद से भाजपा उम्मीदवार अतुल गर्ग ने अपना वोट डाला
सीईसी राजीव कुमार ने कहा सभी वोट करें
यूपी की 8 सीटों पर दूसरे चरण का मतदान शुरू
यूपी की 8 सीटों पर दूसरे चरण की मतदान प्रक्रिया शुरू हो चुकी है जो अब शाम 6 बजे तक चलेगी।Loksabha Election 2024: मतदाता पर्ची कैसे डाउनलोड करें, Step by Step Process
Loksabha Election 2024: मतदाता पर्ची कैसे डाउनलोड करें, Step by Step ProcessUP Lok Sabha Chunav 2024 Phase 2 Voting: वोटर लिस्ट में तो नाम है, लेकिन वोटर कार्ड नहीं है तो इन डॉक्यूमेंट्स से कर सकते हैं मतदान
UP Lok Sabha Chunav 2024 Phase 2 Voting: वोटर लिस्ट में तो नाम है, लेकिन वोटर कार्ड नहीं है तो इन डॉक्यूमेंट्स से कर सकते हैं मतदानUP Lok Sabha Chunav 2024 Phase 2 Voting Live : गौतमबुद्ध नगर का जानें कैसा रहा है समीकरण
गौतमबुद्ध नगर जिले के प्रमुख शहरों की बात करें तो इसमें नोएडा और ग्रेटर नोएडा शामिल हैं। यह सीट साल 2008 में अस्तित्व में आई। पहले यह क्षेत्र खुर्जा लोकसभा क्षेत्र का हिस्सा था। इस लोकसभा क्षेत्र में बुलंदशहर, गौतमबुद्ध नगर जिले के कई इलाके आते हैं। इसके अंतर्गत कुल पांच विधानसभा सीटें आती हैं, जिनके नाम नोएडा, जेवर, दादरी, सिकंदराबाद और खुर्जा हैं। गौतमबुद्ध नगर लोकसभा सीट अस्तित्व में आने के बाद यहां पर तीन बार चुनाव हो चुके हैं। साल 2009 में हुए पहले चुनाव में यहां से उस समय राज्य में सत्तारूढ़ बहुजन समाज पार्टी को जीत मिली। जबकि साल 2014 और 2019 में भाजपा नेता महेश शर्मा इस सीट से चुनाव जीते।UP Lok Sabha Chunav 2024 Phase 2 Voting Live :गाजियाबाद सीट से तीन रिश्तेदारों की टक्कर
गाजियाबाद सीट पर इस बार चुनावी समीकरण बड़ा ही रोचक है, क्योंकि यहां कुल 14 उम्मीदवारों में से तीन रिश्तेदार हैं। नंदकिशोर पुंडीर के अलावा उनकी पत्नी कविता और भतीजे अभिषेक पुंडीर भी चुनाव लड़ रहे हैं और दोनों निर्दलीय के तौर पर मैदान में हैं। साल 2008 में अस्तित्व में आई थी और 2009 में हुए पहले चुना से ही यह सीट लगातार भाजपा जीतती रही है। इसके अंतर्गत लोनी, मुरादनगर, साहिबाबाद, गाजियाबाद और धौलाना विधानसभा सीटें आती हैं। यहां पर कुल 29 लाख से ज्यादा वोटर्स हैं।UP Lok Sabha Chunav 2024 Phase 2 Voting Live : यूपी की आठ सीटों पर 91 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला
यूपी में दूसरे चरण की आठ लोकसभा सीटों से कुल 91 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं, जिसमें 10 महिला प्रत्याशी हैं।UP Lok Sabha Chunav 2024 Phase 2 Voting Live : गाजियाबाद लोकसभा सीट का ऐसा रहा है इतिहास
दिल्ली से सटी उत्तर प्रदेश की गाजियाबाद लोकसभा सीट पारंपरिक तौर पर केंद्र में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (BJP) का गढ़ रही है। राजनाथ सिंह (2009) और जनरल वीके सिंह (2014-2019) जैसे बड़े नेता यहां से चुनकर संसद पहुंचे हैं। हालांकि लोकसभा चुनाव 2024 में सत्तारूढ़ NDA गठबंधन की ओर से भाजपा ने अतुल गर्ग को यहां से अपना उम्मीदवार बनाया है। भाजपा के अतुल गर्ग के सामने विपक्षी गठबंधन INDIA की ओर से कांग्रेस ने डॉली शर्मा को अपना उम्मीदवार बनाया है। उधर, मायावती की पार्टी बहुजन समाज पार्टी (BSP) ने नंदकिशोर पुंडीर को टिकट दी है। जातीय गणित की बात करें तो गाजियाबाद में राजपूत वोटों को निर्णायक माना जाता है। इस बार भाजपा ने वैश्य, कांग्रेस ने ब्राह्मण और बीएसपी ने राजपूत समाज से अपना प्रत्याशी चुना है।UP Lok Sabha Chunav 2024 Phase 2 Voting Live : आठ लोकसभा क्षेत्रों में इतने मतदाता करेंगे वोट
आठ लोकसभा क्षेत्रों में कुल 16777198 मतदाता हैं, जिसमें 9026051 पुरुष 7750356 महिला व 791 थर्ड जेंडर हैं।UP Lok Sabha Chunav 2024 Phase 2 Voting Live : सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक डाले जाएंगे वोट
यूपी की सभी 8 सीटों पर सुबह 7 बजे से लेकर शाम 6 बजे तक मतदाता अपने मत का प्रयोग कर सकेंगे।UP Lok Sabha Chunav 2024 Phase 2 Voting Live : टीवी के 2 फेमस कलाकारों की EVM में कैद होगी किस्मत
मथुरा से अभिनेत्री व सांसद हेमा मालिनी और मेरठ से टीवी के राम यानी अरुण गोविल की किस्मत ईवीएम में कैद होगी।UP Lok Sabha Chunav 2024 Phase 2 Voting Live : यूपी की 8 सीटों पर दूसरे चरण का मतदान आज
लोकसभा चुनाव 2024 के दूसरे चरण में यूपी की आठ सीटों पर आज वोटिंग होगी। दूसरे चरण में उत्तर प्रदेश की ज्यादातर दिल्ली-एनसीआर की सीटों पर मतदान होना है।UP Lok Sabha Chunav 2024 Phase 2 Voting Live : यूपी की इन 8 सीटों पर मतदाता अपने मत का करेंगे प्रयोग
गाजियाबाद, गौतमबुद्ध नगर (नोएडा), मेरठ, बागपत, बुलंदशहर के अलावा अमरोहा, अलीगढ़ और मथुरा सीट पर मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।इंडिगो फ्लाइट पर गिरी आकाशीय बिजली, लखनऊ में इमरजेंसी लैंडिंग; आगे का हिस्सा क्षतिग्रस्त
Video: वाराणसी में भारी बारिश भी नहीं रोक पाई आस्था, दशाश्वमेध घाट पर 'गंगा आरती' में अडिग जले दीये
सीमापुरी में चार मंजिला इमारत ढही, गर्भवती महिला समेत तीन की मौत; 11 लोग सुरक्षित निकाले गए, राहत-बचाव जारी
'मारपीट की, अप्राकृतिक संबंध बनाए और वीडियो भी...', Times Now Navbharat से बोली पीड़िता, बेरहम बन गया NRI पति
UP में 20 IPS अधिकारियों का ट्रांसफर, ए. सतीश गणेश को बड़ी जिम्मेदारी; कई जिलों के बदले कप्तान
© 2026 Times Horizon Private Limited
