आज शाम 6 बजे पूरे UP में होगी बत्ती गुल; सभी 75 जिलों में छा जाएगा अंधेरा, बजेंगे सायरन

आज शाम 6 बजते ही उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिलों में अंधेरा छा जाएगा। हर जिले में ब्लैकआउट होगा और हर लाइट बंद कर दी जाएगी। इस दौरान लगातार हवाई हमले के सायरन भी बजेंगे। अगर उस दौरान आप घर से बाहर रहेंगे तो सुरक्षित जगह पर चले जाएं और घरों-दफ्तरों की लाइटें बंद कर दें।

आज यानी शुक्रवार 23 जनवरी को उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिलों में शाम 6 बजे बत्ती गुल हो जाएगी। ब्लैकआउट के चलते पूरे प्रदेश में हर तरफ अंधेरा छा जाएगा। यह ब्लैकआउट एक मॉकड्रिल का हिस्सा है, जिसमें राज्य के सभी 75 जिले भाग लेंगे। इस दौरान शाम 6 बजे से दो मिनट के लिए पूरी तरह ब्लैकआउट किया जाएगा।

UP Blackout

यूपी के सभी 75 जिलों में आज 6 बजे से ब्लैकआउट

क्यों की जा रही ये मॉकड्रिल

किसी भी आपात स्थिति में, दुश्मन देश के हमले से निपटने की तैयारियों के तहत यह मॉक ड्रिल की जा रही है। इस मॉक ड्रिल में परखा जाएगा कि आपात स्थिति के लिए हम कितने तैयार हैं। शाम 6 बजते ही सभी जिलों में दो मिनट के लिए बिजली काट दी जाएगी। हर तरफ अंधेरा छा जाएगा।

End of Feed