आज यानी सोमवार 5 जनवरी को दिल्ली विधानसभा के शीतकालीन सत्र की शुरुआत हुई। सत्र की शुरुआत में उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने दिल्ली की रेखा गुप्ता सरकार की 10 महीने की उपलब्धियों का जिक्र किया। अपने भाषण में उपराज्यपाल ने कहा कि दिल्ली में कई पुरानी समस्याएं हैं और मुझे उम्मीद है कि सरकार उन्हें हल कर लेगी। उन्होंने कहा कि पिछले 10 महीने में नकारात्मकता को दूर करने के लिए सरकार ने अहम कदम उठाए हैं।
दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने गिनाए रेखा सरकार के काम
उपराज्यपाल ने बताया कि इस साल सरकार ने 1 लाख करोड रुपये का ऐतिहासिक बजट पेश किया। सरकार ने इंफ्रास्ट्रक्चर, शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला कल्याण, बिजली, सड़क, पर्यावरण और सामाजिक न्याय पर फोकस किया है। अपने इस बजट भाषण में उन्होंने प्रदूषण की समस्या और यमुना की सफाई के मुद्दे पर भी बात की।
उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने दिल्ली प्रदूषण के संबंध में बात करते हुए कहा कि 6 नए AQI सेंटर बनाए गए हैं। इसके अलावा दिल्ली में धूल नियंत्रण के लिए आधुनिक मशीनों से सड़कों को साफ किया जा रहा है। गाड़ियों के प्रदूषण से निजात दिलाने के मामले में उन्होंने कहा कि दिसंबर 2026 तक 7700 इलेक्ट्रिक बसें DTC के बेड़े में जोड़ी जाएंगी।
उपराज्यपाल के भाषण की प्रमुख बातें -
- सभी सरकारी दफ्तरों में ई-ऑफिस का क्रियान्वन किया गया है
- शराब की दुकानों को छोड़कर बाकी सभी वाणिज्य दुकानों को 24 घंटे खोलने की मंजूरी दी गई
- दिल्ली में अब फायर और फैक्ट्री लाइसेंस पाना आसान कर दिया गया है
- श्रमिकों के लिए कानून को सरल किया गया है
- स्वास्थ्य क्षेत्र को बजट का 13 फीसद आवंटित किया गया है
- अब तक 6.51 लाख से ज्यादा आयुष्मान कार्ड जारी किए जा चुके हैं
- आयुष्मान कार्ड की मदद से 19 हजार से ज्यादा मरीजों का सफल इलाज भी हुआ है
- दिल्ली में 29 जन औषधि केंद्र भी संचालित किए जा रहे हैं
- दिल्ली में 9 क्रिटिकल सेंटर शुरू करने पर काम जारी है
- आपातकालीन सुविधाओं के लिए 53 नई एम्बुलेंस जोड़ी गयी हैं, अब कुल 330 एम्बुलेंस हैं
- पिछले कुछ महीने में बड़े स्तर पर स्वास्थ्य कर्मचारियों की नियुक्तियां की गई हैं
- शिक्षा के लिए 2025-26 में बजट का 19 फीसद अबाटित किया गया
- 100 एपीजे अब्दुल कलाम भाषा लैब तैयारी की जा रही हैं
- दिल्ली में सीएम श्री विद्यालय की शुरुआत की गयी है
- 9वीं से 12वीं तक स्मार्ट क्लास बनाई जा रही हैं
- 1200 मेधाबी छात्रों को लैपटॉप देने की योजना पर काम जारी है
- खिलाड़ियों के प्रोत्साहन के लिए देश में सबसे ज्यादा सम्मान राशि देने का ऐलान किया गया है
- 36 हजार इलेक्ट्रिक चार्जिंग स्टेशनों की योजना पर काम चल रहा है
- दिल्ली की महिलाओं को निशुल्क पिंक कार्ड देने की योजना है
- 150 किमी सड़कों का नवीनीकरण किया है और 450 सड़कों का निर्माण मार्च 2026 तक हो जाएगा
- नंद नगरी फ्लाईओवर का काम भी सरकार ने पूरा किया
- नए फ्लाई ओवरों के निर्माण भी योजना है
- 5 वर्षो के बाद दिल्ली के लिए 56 हजार करोड़ की लागत से नया ड्रेनेज सिस्टम बनाया जा रहा है
- नरेला जेल में उच्च सुरक्षा के लिए काम जारी है
- फ्लैट के नवीनीकरण से गरीबों को घर दिए जा रहे हैं
- दिल्ली में अटल कैंटीन की शुरुआत की गयी है, लोगों को 5 रुपए में भोजन दिया जाता है
- यमुना की स्वछता को प्राथमिकता दी गयी है और नए STP लगाए जा रहे हैं
- दिल्ली में जल आपूर्ति मजबूत करने के लिए 9 हजार करोड़ आबंटन किया गया है
- दिल्ली सरकार ने सुशासन दिवस के उपलक्ष्य में नए जिले बनाए हैं
- दिल्ली में 502 नए आंगनवाड़ी शुरू किए जा रहे हैं
- GRAP लागू होने के दौरान मजदूरों को 10 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की गई
- 1985 के दंगो के पीड़ित के परिवारों को सरकारी नौकरी दी गयी
- दिल्ली नगर निगम को 500 करोड़ रुपये का अधिक अनुदान दिया गया है.
- मलवे के निस्तारण के लिए 4 नए प्लांट पर काम जारी है
