बहराइच: मच्छरदानी से बच्चे को उठा ले गया तेंदुआ, नोचकर उड़ा दिए चीथड़े

  • Agency by: Agency
  • Updated Jun 13, 2024, 06:27 PM IST

उत्तर प्रदेश के बहराइच स्थित कतर्नियाघाट वन्यजीव अभयारण्य के धर्मापुर रेंज में घर की छत पर सोए छह साल के बालक की तेंदुए के हमले से मौत हो गई

बहराइच: जिले के कतर्नियाघाट वन्यजीव अभयारण्य के धर्मापुर रेंज में घर की छत पर सोए छह साल के बालक की तेंदुए के हमले से मौत हो गई। वन विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि बुधवार रात अभयारण्य के धर्मापुर रेंज के जलिहा टेपरा गांव में घर की छत पर वाहिद (6) मच्छरदानी के भीतर सो रहा था।

leopard Killed child in Bahraich

बच्चे को उठा ले गया तेंदुआ

उन्होंने बताया कि इसी बीच रात करीब 1.30 बजे घर के छप्पर से होते हुए एक तेंदुआ छत पर पहुंच गया और मच्छरदानी में से बालक को उठा ले गया। उन्होंने बताया कि गांव के लोग शोर मचाकर तेंदुए के पीछे भागे तो भीड़ के दबाव में तेंदुआ लहूलुहान बच्चे को छोड़कर जंगल की तरफ चला गया, लेकिन अस्पताल में उपचार के दौरान बच्चे की मौत हो गयी।

End of Feed