Leopard in Sitapur: सीतापुर में आज एक तेंदुआ निकलने से इलाके में हड़कंप मच गया। तेंदुए को गांव में देखकर लोग दहशत में आ गए। लोगों को खेतों में तेंदुआ दौड़ता हुआ दिखाई दिया। जिसे देख सभी लोग अपने घरों से लाठियां ले आए। ग्रामीणों ने तेंदुए को वहां से खदेड़ दिया। लोगों ने तेंदुए की सूचना वन विभाग को भी दी। जिसके बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची।
सीतापुर में खेतों में दिखा तेंदुआ
ये भी पढ़ें - Bulandshahr News: शिक्षिका ने तोड़ी पड़ोसी की कार, तीन साल के बच्चे सहित परिवार पर किया हमला; जानें क्या है पूरा माजरा
वीडियो में कैद हुआ तेंदुआ
इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है। जिसमें तेंदुआ खेतों में दौड़ता हुआ नजर आ रहा और लगातार दहाड़ भी रहा है। आप इस घटना का वीडियो नीचे देख सकते हैं।
दहशत में गांव के लोग
यह घटना सीतापुर के रेउसा इलाके के कोडरी की है। यहां पर तेंदुए की दहशत लगातार बनी हुई है। लोगों के अनुसार इलाके में अक्सर तेंदुए की दहाड़ सुनाई देती है। ग्रामीणों का आरोप है कि उन्होंने कई बार इस बारे में वन विभाग को सूचना दी। लेकिन हर बार सिर्फ लापरवाही ही हुई। ग्रामीणों के अनुसार वन विभाग ने उनकी समस्या को टाल दिया। जिसके बाद आज फिर अचानक से उन्हें गांव में तेंदुआ देखने को मिला।
