Latur News: जानें क्यों नगर पालिका दफ्तर में कुत्ते छोड़ने की बात कर रहे लोग

लातूर जिले के उदयगीर शहर में मंगलवार को आवारा कुत्तों ने सिर्फ एक दिन में ही 35 लोगों पर हमला कर दिया। इस मामले को लेकर सामाजिक कार्यकर्ता और अभियान प्रमुख संजय कुमार कांबळे ने नगर पालिका प्रशासन चेतावनी देते हुए कहा कि अगर शहर के सभी आवारा और बेवारस कुत्तों का तुरंत बंदोबस्त नहीं किया गया, तो नगर पालिका के मुख्याधिकारी कार्यालय में कुत्ते छोड़े जाएंगे।

Latur News: महाराष्ट्र के लातूर में एक बार फिर आवारा कुत्तों का आतंक देखने को मिला। जहां महज एक ही दिन में कुत्तों ने 35 लोगों पर हमला कर दिया। घायलों में स्कूली बच्चे, दुकानदार, राहगीर और एक महिला डॉक्टर भी शामिल हैं। जिन्हें तुरंत इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। लोग प्रशासन से इस मामले में जल्द ही कोई ठोस कदम उठाने की मांग कर रहे हैं।

Latur dog attack

लातूर में कुत्तों का आतंक

2 साल के बच्चे पर भी हमला

जानकारी के अनुसार, यह घटना 23 दिसंबर की शाम करीब 5 से 6 बजे के बीच उदगीर शहर में हुआ। जहां आवारा कुत्तों ने अलग-अलग इलाकों में 25 लोगों को काट लिया। शाम 7 से 8 बजे के बीच चौबार और किल्ला गली इलाके में कुत्तों ने 10 और लोगों पर हमला कर दिया। इस दौरान एक कु्त्ते ने 2 साल के बच्चे पर हमला किया और उसके होंठ का हिस्सा नोच लिया। लगातार हो रहे इन हमलों से पूरे शहर में दहशत का माहौल है। नागरिकों में भारी आक्रोश भी देखने को मिल रहा है।

End of Feed