Kedarnath Landslide: उत्तराखंड में केदारनाथ यात्रा मार्ग पर लैंडस्लाइड की खबर सामने आई है। लैंडस्लाइड के मलबे और पत्थर की चपेट में आने से 2 श्रद्धालुओं की मौत हो गई है, जबकि 3 के घायल होने की सूचना मिली है। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
केदारनाथ मार्ग पर फिर हुआ लैंडस्लाइड
केदारनाथ मार्ग पर लैंडस्लाइड
रुद्रप्रयाग जिले के केदारनाथ यात्रा मार्ग पर जंगलचट्टी के पोल नंबर 153 के पास कुछ श्रद्धालु ऊपरी पहाड़ी से गिरे मलबा पत्थर की चपेट में आ गए और पहाड़ी से खाई में गिर गए। इस हादसे में 2 यात्रियों की मौत हो गई है और 3 घायल है।
कब हुआ हादसा
केदारनाथ पैदल मार्ग पर यह हादसा करीब 11:20 बजे हुआ था। हादसे की सूचना मिलते ही जंगलचट्टी पर नियुक्त पुलिस बल और डीडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और मलबा पत्थर की चपेट में आने से पहाड़ी के नीचे गिरे यात्रियों को बचाने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन की शुरुआत की। पुलिस ने बताया कि बताया कि नीचे खाई में गिरे 3 लोगों को चोटें आई है, जिसमें एक महिला है और 2 पुरुष हैं। बताया जा रहा है कि महिला को कम चोट आई है, लेकिन हादसे का शिकार हुए दोनों पुरुष गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। पुलिस मृतकों की पहचान कर रही है।
