Lakhisarai News: बिहार में पूरी तरह से शराबबंदी लागू है, लेकिन पीने वालों के लिए यहां शराब की कमी भी नहीं है। अवैध तरीके से बिहार में पड़ोसी राज्यों से शराब की तस्करी होती है और बिहार में पीने वाले खूब झूमते हैं। अवैध शराब के कारोबारी फल-फूल रहे हैं। ठुमके और अदाओं से राज्य सरकार की शराबबंदी को बड़े ही रौब के साथ ठेंगा भी दिखाया जा रहा है।
नशे की हालत में पांच ऑर्केस्ट्रा डांसर गिरफ्तार (AI Image)
हाल ही में, उत्पाद विभाग और बिहार पुलिस ने लखीसराय में एक छापेमारी के दौरान पांच ऑर्केस्ट्रा डांसरों को नशे की हालत में गिरफ्तार किया। गिरफ्तार की गई ये सभी युवतियां पश्चिम बंगाल से ऑर्केस्ट्रा प्रोग्राम के लिए आई थीं। पुलिस को सूचना मिली थी कि इन युवतियों के साथ गलत करने का प्रयास किया जा रहा है, जिसके बाद कार्रवाई की गई।
छापेमारी के दौरान, पुलिस ने आठ लोगों को पकड़ा और सभी युवतियों को हिरासत में ले लिया। मेडिकल जांच में शराब पीने की पुष्टि हो गई, जिसके बाद सभी के खिलाफ उत्पाद अधिनियम के तहत कानूनी कार्रवाई की गई है।
पुलिस ने पंजाबी मोहल्ला और पचना रोड क्षेत्र में छापेमारी की, और थानेदार अमित कुमार ने बताया कि शराब के धंधेबाजों का पता लगाया जा रहा है। स्थानीय लोगों का प्रश्न है कि पूर्ण शराबबंदी के बावजूद इन युवतियों को शराब कैसे उपलब्ध हुई।
लखीसराय में सामने आया यह मामला संगठित शराब तस्करी के नेटवर्क या स्थानीय स्तर पर अवैध शराब के कारोबार की ओर इशारा करता है। पुलिस इस मामले की गहराई से छानबीन कर रही है और अवैध शराब के कारोबारियों की धरपकड़ की कोशिशें हो रही हैं।
