Kolkata Underwater Metro : नदी के नीचे फर्राटा भरेगी ट्रेन, भारत की पहली अंडर वाटर मेट्रो का उद्घाटन, जानें रूट-टाइमिंग

Kolkata Underwater Metro Rail: कोलकाता से एक्स्लेनेड के बीच चलने वाली अंडर वाटर मेट्रो का उद्घाटन हो चुका है। आइये जानते हैं कि हुगली नदी के नीचे चलने वाली ट्रेन के लिए कितने स्टॉपेज बनाए गए हैं?

Kolkata Underwater Metro Rail: देश को आज पहली अंडर वाटर मेट्रो की सौगात मिल चुकी है। लंबे समय से प्रोजेक्ट पर चल रहे काम का आज परिणाम सबके सामने है। पीएम मोदी ने बुधवार को कोलकाता से सीधे भारत की पहली अंडर वाटर मेट्रो का उद्घाटन कर दिया है। यह हावड़ा मैदान से एक्स्लेनेड के बीच कनेक्शन स्थापित करेगी। आइये जानते हैं कि शुरुआत से आखिरी बिंदु तक कितने स्टेशन हैं और कितने किलोमीटर यह ट्रेन पानी के अंदर फर्राटा भरेगी?

Kolkata Underwater Metro Rail

कोलकाता मेट्रो का उद्घाटन

हुगली नदी से 300 मीटर नीचे दौड़ेगी ट्रेन

जानकारी के मुताबिक, हावड़ा मैदान से एक्स्लेनेड के बीच सुरंग की लंबाई 4.8 किलोमीटर है। इसमें 1.2 किमी सुरंग हुगली नदी से 300 मीटर नीचे है। दावा किया जा रहा है कि किसी भी बड़ी नदी के नीचे देश की पहली परिवहन सुरंग है। इसके अलावा हावड़ा मेट्रो स्टेशन सबसे गहरा स्टेशन है। यह सुरंग ईस्ट-वेस्ट मेट्रो कॉरिडोर प्रोजेक्ट का एक हिस्सा है। यह सेक्टर पांच से शुरू होकर सियालदह में समाप्त होती है। साल्ट लेक सिटी से जोड़ने वाली 16.5 किमी लंबी दूरी है। उद्घाटन के बाद आम जनता के लिए खोल दी गई है।

End of Feed