कोलकाता के स्कूल में खूनी झड़प, नौवीं के छात्र ने सहपाठी पर नुकीली चीज से किया हमला

Kolkata News: कोलकाता के एक प्रतिष्ठित स्कूल में बुधवार को नौवीं कक्षा के दो छात्रों के बीच झगड़ा होने के बाद एक छात्र पर नुकीली चीज से हमला किया गया। अस्पताल में उसकी सर्जरी हुई और हालत स्थिर बताई गई।

Kolkata School Attack: कोलकाता के साउथ पॉइंट हाई स्कूल में बुधवार को दो छात्रों के बीच आपसी विवाद ने खूनी रूप ले लिया। इस दौरान नौवीं कक्षा के एक छात्र ने कथित तौर पर अपने ही सहपाठी पर किसी नुकीली चीज से हमला कर दिया। इस घटना में 15 वर्षीय छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां सर्जरी के बाद उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है। इस चौंकाने वाली घटना के बाद पुलिस में औपचारिक शिकायत दर्ज करा दी गई है।

school

कोलकाता के स्कूल में दो छात्रों के बीच झगड़ा (सांकेतिक फोटो)

क्लास टीचर की मौजूदगी में हुआ हमला

स्कूल के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, बुधवार दोपहर क्लास टीचर की मौजूदगी में एक छात्र ने अचानक अपने ही क्लास के दूसरे छात्र पर नुकीली चीज से हमला कर दिया। हमले के कारण छात्र का काफी खून बहने लगा। मौके पर मौजूद शिक्षक उसे तुरंत स्कूल के फर्स्ट-एड यूनिट में लेकर गए। वहां नर्सिंग स्टाफ ने प्राथमिक उपचार दिया। इसके बाद सीनियर टीचर और स्कूल के कर्मचारियों ने घायल छात्र को पास के अस्पताल पहुंचाया। घटना की जानकारी मिलने के बाद छात्र के अभिभावक भी अस्पताल में पहुंचे।

End of Feed