Kolkata Rain: कोलकाता में बारिश का कहर, सड़कें बनीं तालाब-गाड़ियों की धीमी रफ्तार; जाम से बचने के लिए आज इन रास्तों से रहें दूर

कोलकाता में रातभर हुई बारिश के कारण सड़कों पर लबालब पानी भर गया है। जिस कारण यातायात पर भी बुरा प्रभाव पड़ा है। ऐसे में आज कई रास्तों पर ट्रैफिक डायवर्जन भी लागू किया जा सकता है। ट्रैफिक जाम से बचने के लिए नीचे दिए गए रास्तों का इस्तेमाल आज न करें।

Kolkata Traffic Update: कोलकाता में मौसम कहर बरपा रहा है। रातभर हुई बारिश ने शहर की सड़कों को तालाब में बदल दिया। मंगलवार सुबह की शुरुआत लोगों को जलभराव और जाम से जूझते हुए शुरू करनी पड़ी। मूसलाधार बारिश के कारण शहर के कई अहम मार्ग जलमग्न हो गए। जिससे कारण यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ है। मौसम विभाग ने आज भी कोलकाता और दक्षिण बंगाल के कई जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश होने का अलर्ट जारी किया है।

Kolkata Rain- ANI

कोलकाता में बारिश से यातायात प्रभावित

कोलकाता में आज इन रास्तों में ट्रैफिक जाम

कोलकाता ट्रैफिक पुलिस ने बताया है कि शहर में भारी बारिश और जलभराव के कारण आज यातायात प्रभावित है। जिसके चलते जरूरत के अनुसार रूट डायर्जन किया जा सकता है। कोलकाता में ऐसे कई रास्ते हैं, जिनमें बारिश के मौसम में जलभराव और ट्रैफिक जाम की स्थिति अक्सर देखने को मिलती है, ऐसे में यात्रियों को आज इन रास्तों से गुरजने से बचना चाहिए, ताकि लंबे जाम और परेशानियों का सामना न करना पड़े। कोलकाता में मानसून सीजन में बारिश के कारण एजेसी बोस रोड अक्सर जलमग्न रहती है। एपीसी रॉय रोड पर भी भारी बारिश के दौरान गाड़ियों की रफ्तार पर ब्रेक लग जाता है। शहर के पश्चिमी हिस्से में स्थित मां फ्लाईओवर पर भी जलभराव के कारण वाहनों की रफ्तार पर असर पड़ता है। वहीं ईएम बाईपास के कई हिस्सों, खासकर रूबी क्रॉसिंग और पार्क सर्कस कनेक्टर के पास भी ट्रैफिक प्रभावित होता है। इसके अलावा अमीर अली एवेन्यू, सरत बोस रोड, सीआर एवेन्यू, चित्तरंजन एवेन्यू, एमजी रोड, बीबी गांगुली स्ट्रीट और पार्क स्ट्रीट जैसी व्यस्त सड़कों पर घंटों की बारिश के कारण पानी भरने से यातायात ठप पड़ जाता है।

End of Feed