TMC नेता अभिषेक बनर्जी ने शुरू किया ‘मैं बंगाल का डिजिटल योद्धा’ अभियान, बंगाल की पहचान की रक्षा का डिजिटल संकल्प

टीएमसी के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी ने ‘मैं बंगाल का डिजिटल योद्धा’ नामक डिजिटल अभियान की शुरुआत की है, जिसका उद्देश्य बंगाल की सांस्कृतिक पहचान की रक्षा करना और झूठी सूचनाओं के खिलाफ डिजिटल मंच पर एकजुट होना है।

Ami Banglar Digital Joddha: तृणमूल कांग्रेस (TMC) के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी ने एक नया डिजिटल अभियान ‘मैं बंगाल का डिजिटल योद्धा’ शुरू किया है। इस पहल का उद्देश्य है, बंगाल की डिजिटल पहचान को पुनः स्थापित करना और उन भ्रामक सूचनाओं का मुकाबला करना जो राज्य की छवि को नुकसान पहुंचाती हैं।

ami banglar digital joddha

अभिषेक बनर्जी ने शेयर किया पोस्टर

अभियान की शुरुआत के मौके पर अभिषेक बनर्जी ने कहा,“हमारा प्रिय बंगाल आज बाहरी ताकतों के झूठे प्रचार और प्रोपेगेंडा का शिकार हो रहा है। डिजिटल मंच पर यह लड़ाई अब तेज हो चुकी है। हमें बंगाल की गरिमा, अधिकार और सत्य के लिए एकजुट होकर खड़ा होना होगा। इसी उद्देश्य से मैं ‘मैं बंगाल का डिजिटल योद्धा’ अभियान शुरू कर रहा हूं, एक जन-सशक्त, युवा-नेतृत्व वाला डिजिटल आंदोलन, जो बंगाल की अस्मिता और सच्चाई की रक्षा करेगा।”

End of Feed