North 24 Parganas: खड़दह की पेंट फैक्ट्री में भीषण आग, 20 से अधिक दमकल गाड़ियां जुटीं

उत्तर 24 परगना के खड़दह के ईश्वरिपुर इलाके में स्थित एक पेंट फैक्ट्री में आज सुबह भीषण आग लग गई। ज्वलनशील रसायनों के कारण आग तेजी से फैली और भारी नुकसान की आशंका जताई जा रही है।

North 24 Parganas News: उत्तर 24 परगना जिले के खड़दह के ईश्वरिपुर इलाके में शुक्रवार सुबह एक पेंट फैक्ट्री में भयंकर आग लगने से हड़कंप मच गया। आग इतनी तेजी से फैली कि आसमान काले धुएं से भर गया। मौके पर 20 से अधिक दमकल की गाड़ियां आग बुझाने के काम में लगी हुई हैं।

massive fire

गोदाम में थे ज्वलनशील केमिकल (सांकेतिक तस्वीर)

शॉर्ट सर्किट की आशंका

अग्निशमन विभाग के अधिकारियों के मुताबिक, प्रारंभिक जांच में यह अनुमान लगाया जा रहा है कि इलेक्ट्रिकल शॉर्ट सर्किट से आग लगी और फैक्ट्री में मौजूद ज्वलनशील रसायनों के कारण आग तेजी से फैल गई। पश्चिम बंगाल अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवा विभाग के एक अधिकारी ने बताया,“जानकारी मिलते ही हमने तुरंत कई दमकल गाड़ियों को मौके पर भेजा। पिछले तीन घंटे से लगातार आग बुझाने का काम जारी है। चूंकि फैक्ट्री में बड़ी मात्रा में ज्वलनशील रसायन रखे थे, इसलिए आग तेजी से फैल गई,”

End of Feed