ममता बनर्जी का बड़ा आरोप, बोलीं- DVC की लापरवाही से बंगाल में आई बाढ़ की तबाही

पश्चिम बंगाल में उत्तर बंगाल क्षेत्र में आई भीषण बाढ़ को लेकर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने इसे प्राकृतिक नहीं, बल्कि मानव जनित आपदा बताया है। उन्होंने दामोदर वैली कॉर्पोरेशन (डीवीसी) पर मनमाने ढंग से पानी छोड़ने का आरोप लगाया, जिससे नदियों में उफान आया और जनजीवन प्रभावित हुआ। ममता ने बाढ़ और भूस्खलन में मारे गए 23 लोगों के परिजनों को पांच लाख रुपये मुआवजा और एक सदस्य को होमगार्ड की नौकरी देने की घोषणा की।

West Bengal News: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोमवार को उत्तर बंगाल में आई बाढ़ और उसके कारण हुए विनाश को प्राकृतिक ना बता कर इसे मानव जनित बताया और दामोदर वैली कॉर्पोरेशन (डीवीसी) पर पानी को अनियंत्रित रूप से छोड़ने का आरोप लगाया। ममता का कहना हौ कि मनमर्जी से पानी छोड़ने की वजह से राज्य के दक्षिणी हिस्सों में नदियां उफान पर हैं।

north bengal flood mamta banerjee

उत्तरी बंगाल में भारी बारिश से हुई तबाही (चित्र साभार: PTI)

मुआवजा देने की हुई घोषणा

ममता ने बाढ़ और भूस्खलन में मारे गए लोगों के परिजनों को पांच लाख रुपये का मुआवजा देने की घोषणा की। साथ ही शोक संतप्त परिवारों के एक सदस्य को होमगार्ड की नौकरी देने की भी घोषणा की। उन्होंने कहा, ‘‘हमें अब तक उत्तर बंगाल में आई बाढ़ में 23 लोगों के मारे जाने की सूचना मिली है। इस क्षेत्र में शनिवार रात और रविवार तड़के 12 घंटे से ज्यादा समय तक 300 मिलीमीटर से ज्यादा बारिश हुई।’’

End of Feed