पश्चिमी बंगाल में कुदरत का कहर, मिरिक- दार्जिलिंग पहाड़ियों पर भारी बारिश के कारण लैंडस्लाइड, 24 लोगों की मौत, राहत बचाव कार्य जारी

पश्चिमी बंगाल के मिरिक और दार्जिलिंग पहाड़िया पर रविवार को हुई भारी बारिश के कारण करीब सात जगह भूस्खलन हुआ। भूस्खलन में मलबे में दबने के कारण 24 लोगों की मौत हो गई और कई लोग घायल हो गए हैं। राहत बचाव कार्य अभी भी जारी है। मलबे में दबे लोगों को बचाने का लगातार प्रयास किया जा रहा है।

पश्चिम बंगाल के मिरिक और दार्जिलिंग पहाड़ियों में रविवार को लगातार बारिश के कारण हुए भारी भूस्खलन में 24 लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। अधिकारियों ने बताया कि भूस्खलन के कारण कई घर बह गए, सड़कें क्षतिग्रस्त हो गए, दूरदराज के कई गांवों का संपर्क टूट गया तथा सैकड़ों पर्यटकों के फंसे होने की खबर सामने आई है। एनडीआरएफ और बंगाल सरकार के दार्जिलिंग व जलपाईगुड़ी जिला प्रशासन द्वारा संकलित रिपोर्ट के अनुसार, सरसली, जसबीरगांव, मिरिक बस्ती, धार गांव (मेची), नागराकाटा और मिरिक झील क्षेत्र से लोगों के मारे जाने की खबर है।

Landslide

मिरिक- दार्जिलिंग पहाड़ियों पर भारी बारिश के कारण लैंडस्लाइड (फोटो - टाइम्स नाउ नवभारत)

भूस्खलन में कई लोगों की मौत

न्यूज एजेंसी पीटीआई भाषा के अनुसार, निकटवर्ती जलपाईगुड़ी जिले के नागराकाटा में एक अलग बचाव अभियान में भूस्खलन के मलबे से पांच शव बरामद किए गए। एनडीआरएफ के एक अधिकारी ने बताया, “अब तक मिरिक, दार्जिलिंग और जलपाईगुड़ी में कुल 24 लोगों की मौत हो चुकी है।” उत्तर बंगाल विकास मंत्री उदयन गुहा ने जान-माल के नुकसान को दुखद बताया और कहा कि स्थिति “चिंताजनक” है। बता दें कि अभी राहत-बचाव कार्य जारी है। मलबे में फंसे लोगों को बाहर निकलाने का प्रयास किया जा रहा है। अधिकारी ने बताया कि इस घटना में 24 कि मौत हो चुकी है और इस संख्या के बढ़ने की आशंका है।

End of Feed