Kolkata Rain: कोलकाता में 9 लोगों मौत, भारी बारिश से कई इलाकों में कमर तक भरा पानी

Kolkata News: कोलकाता में जलभराव के कारण बिजली का करंट लगने से 7 लोगों की मौत हो गई है। वहीं, 2 अन्य लोगों की डूबने से मौत हो गई। शहर के अलग-अलग इलाकों में ये घटनाएं हुई। जलभराव के कारण लोकल ट्रांसपोर्ट ठप हो गया है। सड़कों पर लबालब पानी भरा है, पटरियां भी जलमग्न हो गई हैं। जिससे मेट्रो और रेल सेवाएं भी प्रभावित हुई हैं।

Kolkata News: कोलकाता में भारी बारिश से हुए जलभराव के कारण एक दर्दनाक हादसा हो गया। बिजली का करंट लगने से अलग-अलग इलाकों में 7 लोगों की मौत हो गई। वहीं, डूबने से 2 अन्य लोगों की मौत हो गई। ये घटनाएं कालिकापुर, बेनियापुकुर, गरियाहाट, इकबालपुर और नेताजी नगर में हुई। कोलकाता में पिछले 4-5 घंटों में मूसलाधार बारिश हुई है। इस दौरान कई इलाकों में 300 मिमी से अधिक बारिश भी दर्ज हुई। बारिश के कारण जगह-जगह जलभराव हो गया है। लोकल ट्रेन और मेट्रो सेवाओं पर भी प्रभाव पड़ा है।

Kolkata Rain

जलभराव के कारण दर्दनाक हादसा

दक्षिण कोलकाता में भारी बारिश के कारण रिहायशी इलाकों में पानी भर गया है। कहीं पर घुटनों तक तो कहीं कमर तक पानी भरा हुआ है। लोगों को पानी से होकर गुजरना पड़ रहा है। सड़कें तालाब जैसी नजर आ रही है। आज वीकडे के कारण स्कूल और ऑफिस भी खुले हुए हैं। लेकिन जलभराव के कारण लोकल ट्रांसपोर्ट ठप पड़ गया है। कई मेट्रो रूट्स पर ट्रेनें भी प्रभावित हैं। सड़कों पर पानी भरने के कारण कई जगहों पर गाड़ियां भी खराब हो रही हैं। ऐसे में लोगों को आवाजाही में काफी पेरशानी का सामना करना पड़ रहा है।

End of Feed