ये हैं बिहार से पश्चिम बंगाल के लिए दुर्गा पूजा स्पेशल ट्रेनें, जानें कब तक चलेंगी रेल गाड़ियां

दुर्गा पूजा और नवरात्र के दौरान यात्रियों की सुविधा के लिए भारतीय रेलवे और इंडिगो एयरलाइंस ने विशेष सेवाएं शुरू की हैं। भारतीय रेलवे ने अतिरिक्त ट्रेनों और रूट विस्तार का ऐलान किया है, वहीं इंडिगो एयरलाइंस कोलकाता के लिए 23 अतिरिक्त उड़ानें चलाएगा। इन प्रयासों से त्योहारों के समय भीड़ कम होगी और यात्रियों को सुगम यात्रा अनुभव मिलेगा।

नवरात्र और दुर्गा पूजा का इंतजार करोड़ों लोगों को पूरे साल रहता है। हो भी क्यों नहीं, इस दौरान देश के अलग-अलग हिस्सों में नवरात्र की पूजा, डांडिया और दुर्गा पूजा के साथ ही रामलीला का मंचन भी होता है। बंगाल के मूल निवासी देश-दुनिया में जहां भी रहें वहां पर दुर्गा पूजा को खास बना देते हैं। लेकिन विशेषतौर पर पश्चिम बंगाल में दुर्गा पूजा का काफी महत्व है। कोलकाता और अन्य शहरों में दुर्गा पूजा की भव्यता देखने लायक होती है। हर साल लाखों श्रद्धालु और पर्यटक यहां पहुंचते हैं। ऐसे में यात्रियों की सुविधा के लिए भारतीय रेलवे और इंडिगो एयरलाइंस ने विशेष सेवाओं की घोषणा की है। इन सेवाओं का उद्देश्य त्योहारों के दौरान भीड़ कम करना और यात्रा को आसान बनाना है।

Indian Railways PTI

दुर्गा पूजा पर कोलकाता के लिए स्पेशल ट्रेनें (फोटो- PTI)

भारतीय रेलवे की विशेष ट्रेनें

सेंट्रल रेलवे ने 29 सितंबर से 1 दिसंबर 2025 तक 'हडपसर–दानापुर–हडपसर पूजा स्पेशल ट्रेन' की 20 अतिरिक्त सेवाएं शुरू करने का ऐलान किया है। इसके अलावा लोकमान्य तिलक टर्मिनस (LTT) से धनबाद, रक्सौल, सहरसा, बनारस और करीमनगर तक ट्रेनों की अवधि भी बढ़ाई गई है। इसी तरह हिसार, खड़की, बीकानेर, साईंनगर शिरडी, पुणे, अमरावती और वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी तक भी अतिरिक्त ट्रेनें चलाई जाएंगी।

End of Feed