RG Kar Case: सबूत मिटाने और जल्दबाजी में अंतिम संस्कार कराने के आरोपी TMC नेता सोमनाथ डे बेंगलुरु से गिरफ्तार

RG Kar Case: RG कर मेडिकल कॉलेज दुष्कर्म-हत्या मामले में पानीहाटी नगरपालिका के पूर्व चेयरमैन सोमनाथ दे को बेंगलुरु से गिरफ्तार कर लिया गया है। उन पर पीड़िता का जल्दबाजी में अंतिम संस्कार करवाकर सबूत मिटाने का आरोप है।

RG Kar Case: कोलकाता के RG कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में महिला ट्रेनी डॉक्टर के साथ हुए भयावह दुष्कर्म और हत्या मामले की जांच में एक बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। पश्चिम बंगाल की पुलिस ने पानीहाटी नगरपालिका के पूर्व चेयरमैन और तृणमूल कांग्रेस (TMC) नेता सोमनाथ डे को बेंगलुरु से गिरफ्तार कर लिया है। सोमनाथ डे पर आरोप है कि उन्होंने अपराध के बाद प्रशासनिक प्रभाव का इस्तेमाल करते हुए पीड़िता के शव का आनन-फानन में अंतिम संस्कार करवाया, ताकि मामले से जुड़े महत्वपूर्ण साक्ष्यों को नष्ट किया जा सके।

RG Kar Medical College Case somnath dey arrest

पानीहाटी नगरपालिका के पूर्व चेयरमैन सोमनाथ डे गिरफ्तार

अंतर्राज्यीय छापेमारी और तड़के बंगाल वापसी

पुलिस सूत्रों के अनुसार, खरदह थाने की विशेष टीम ने तकनीकी सर्विलांस की मदद से सोमनाथ डे के ठिकाने का पता लगाया और बुधवार तड़के बेंगलुरु के एक गेस्ट हाउस से उन्हें दबोच लिया। बेंगलुरु की स्थानीय अदालत से तीन दिन के ट्रांजिट रिमांड पर लेने के बाद पुलिस टीम उन्हें गुरुवार तड़के करीब 2:20 बजे पश्चिम बंगाल लेकर पहुंची। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस उन्हें बैरकपुर अदालत में पेश कर आगे की पूछताछ के लिए हिरासत में लेने की तैयारी कर रही है।

End of Feed