Kolkata News: कोलकाता में 919 होटल-गेस्ट हाउस पर गिरी गाज, फायर सेफ्टी नियमों का नहीं किया पालन

Kolkata News: कोलकाता में फायर सेफ्टी नियमों के उल्लंघन पर 919 होटल और गेस्ट हाउसों को अस्थायी बंदी के नोटिस दिए गए हैं। 960 प्रतिष्ठानों की जांच में केवल 41 नियमों के अनुरूप पाए गए।

Kolkata News: कोलकाता में फायर सेफ्टी नियमों का पालन नहीं करने वाले होटलों और गेस्ट हाउसों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई है। शहर में 919 होटल और गेस्ट हाउसों को अस्थायी रूप से बंद करने के नोटिस जारी किए गए हैं। अधिकारियों के मुताबिक, अब तक करीब 960 प्रतिष्ठानों की जांच की जा चुकी है, जिनमें केवल 41 ही जरूरी अग्नि सुरक्षा मानकों पर खरे उतरे हैं। यह कार्रवाई राज्य अग्निशमन सेवा विभाग, कोलकाता नगर निगम और कोलकाता पुलिस की संयुक्त टीमों द्वारा की जा रही जांच के बाद हुई है।

Kolkata Fire Safety

कोलकाता में फायर सेफ्टी पर बड़ा एक्शन, (सांकेतिक फोटो)

क्यों तेज हुई जांच?

सेंट्रल कोलकाता के मिर्जा गालिब स्ट्रीट स्थित एक गेस्ट हाउस 'शिखा इन' (Shikha Inn) में 19 अगस्त की तड़के लगी भीषण आग के बाद यह निरीक्षण अभियान तेज किया गया था। इस दर्दनाक हादसे में सात बांग्लादेशी नागरिकों समेत कुल नौ लोगों की मौत हुई थी।

End of Feed