हाईवे पर आपको नहीं चुकाना होगा Toll! मिलती है छूट; क्या आप जानते हैं ये नियम?

किसी Highway या Expressway पर जब आप फर्राटा मारते हुए आगे बढ़ते हैं और टोल प्लाजा दिखने पर फ्रस्ट्रेशन आपको भी होती होगी। टोल प्लाजा पर लगने वाली कतार के अलावा भारी भरकम टोल रेट भी उस झुंझलाहट का कारण होता है। क्या आप जानते हैं कि आपको भी टोल प्लाजा पर डिस्काउंट मिल सकता है।

देश में हाईवेज की स्थिति बेहतर हुई है। एक के बाद एक एक्सप्रेसवे बनने के बाद रफ्तार बढ़ी है, जिससे दूरियां अब अखरती नहीं हैं। सफर के दौरान जो अखरता है, वह भारी-भरकम टोल है। टोल प्लाजा पर लगने वाली लंबी कतारें भी अखरती हैं और टोल में चुकाई जाने वाली रकम भी। लेकिन क्या आप जानते हैं कि आपको टोल में डिस्काउंट मिल सकता है। यही नहीं, हो सकता है कि आपको टोल चुकाने की जरूरत भी न हो और आप इस बात से अंजान रहकर टोल चुकाए जा रहे हों। चलिए जानते हैं कि आपको टोल में छूट क्यों मिल सकती है।

Toll Plaza

टोल प्लाजा आपको भी मिल सकता है डिस्काउंट

हाईवे पर यात्रा के दौरान हम सभी टोल चुकाते हैं और ज्यादातर मामलों में टोल चुकाना मेनडेटरी होता है। लेकिन कुछ कैटेगरी होती हैं, जिसके तहत यात्रियों को टोल में कुछ फीसद से लेकर 100 फीसद तक छूट मिलती है। NHAI ने उन कैटेगरी की एक पूरी लिस्ट जारी की है। NHAI ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट में इस संबंध में जानकारी दी है। नेशनल हाईवे अथॉरिटी के अनुसार रूल 11 के तहत कई वाहनों को टोल में पूरी तरह से छूट मिलती है, जबकि रूल 9 के तहत डिस्काउंटेड पास मिलता है। इसमें स्थानीय लोगों के लिए मंथली पास के साथ ही जिला स्तर का कंसेशन भी शामिल है।

End of Feed