हरियाणा-पंजाब बॉर्डर पर किसानों का प्रदर्शन स्थगित, ‘किसान बचाओ पदयात्रा’ क्यों रुकी? दिल्ली कूच की थी तैयारी

किसानों के एक प्रतिनिधिमंडल की दिल्ली में केंद्रीय बिजली मंत्री और हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल के साथ बैठक कराने का प्रस्ताव दिया। बाद में एसकेएम (गैर-राजनीतिक) के नेता अभिमन्यु कोहाड़ ने कहा कि केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल चार सितंबर को किसानों के प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात करेंगे

खनौरी : हरियाणा के अधिकारियों द्वारा किसानों की मांगों पर चर्चा के लिए चार सितंबर को केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल के साथ बैठक कराने की पेशकश के बाद हरियाणा-पंजाब सीमा पर प्रदर्शन कर रहे किसान संगठनों ने बुधवार को अपना आंदोलन स्थगित करने की घोषणा की। यह घटनाक्रम संयुक्त किसान मोर्चा (गैर-राजनीतिक) के प्रतिनिधियों और हरियाणा सरकार के अधिकारियों के बीच हुई बैठक के बाद सामने आया।

Kisan Bachao Padyatra Suspeded

हरियाणा-पंजाब बॉर्डर पर किसानों का प्रदर्शन स्थगित

प्रदर्शनकारी 16 अगस्त को प्रस्तावित भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के विरोध और न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर फसलों की खरीद की कानूनी गारंटी की मांग को लेकर 228 किलोमीटर लंबी ’’किसान बचाओ पदयात्रा’’ के तहत दिल्ली जा रहे 51 किसानों के एक समूह को हरियाणा पुलिस द्वारा रोके जाने के बाद से खनौरी-डाटा सिंह वाला सीमा बिंदु पर बैठे थे।

End of Feed