Ghaziabad Encounter: खोड़ा डबल मर्डर केस में पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा, मुठभेड़ में दोनों घायल

गाजियाबाद के खोड़ा इलाके में भोजनालय में दो युवकों की हत्या के मामले में पुलिस ने दो और आरोपियों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। इस दौरान दोनों आरोपी पैर में गोली लगने से घायल हो गए हैं। आरोपियों के पास से हथियार और चोरी की बाइक बरामद हुई है।

Ghaziabad Police Encounter: गाजियाबाद जिले के खोड़ा थाना क्षेत्र स्थित एक भोजनालय में चाकू मारकर दो युवकों की हत्या के मामले में शामिल दो अन्य आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने मुठभेड़ के बाद उन्हें पकड़ा है। इस दौरान दोनों आरोपी पैरों में गोली लगने से घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि घायल आरोपियों की पहचान भोजनालय पर काम करने वाले राजन और सचिन के रूप में हुई। ये दोनों बदायूं जिले के निवासी हैं। पूछताछ के दौरान उन्होंने दो ग्राहकों की हत्या और एक अन्य को घायल करने में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है।

crime news

सांकेतिक फोटो।

इंदिरापुरम के सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि आरोपियों की गतिविधियों के बारे में सूचना मिलने के बाद पुलिस ने रविवार और सोमवार की मध्यरात्रि को इंदिरापुरम के अंडरपास के निकट वाहनों की जांच शुरू की। उन्होंने बताया कि पुलिस टीम ने एक मोटरसाइकिल पर सवार दो संदिग्ध आते दिखे जिन्हें वाहन रोकने का इशारा किया, लेकिन वे नहर की ओर भागने लगे। सहायक पुलिस आयुक्त ने बताया कि पीछा किए जाने पर उन्होंने पुलिसकर्मियों की तरफ गोलीबारी की। पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी गोलीबारी की, जिसमें दोनों आरोपियों के पैरों में गोली लग गई। बाद में उन्हें इलाज के लिए पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया।

End of Feed