इकोनॉमी को फिर से बूस्ट करने आ रहा खड़गपुर-सिलीगुड़ी एक्सप्रेस-वे, यहां बदल जाएंगे रफ्तार के मायने

Kharagpur-Siliguri Expressway: खड़गपुर-सिलीगुड़ी एक्सप्रेस-वे या इकोनॉमी कॉरीडोर पश्चिम बंगाल के कई प्रमुख शहरों को जोड़ेगा। यह 516 किलोमीटर लंबर एक्सप्रेस-वे खड़गपुर, घाटल, आरामबाग, बर्दवार, नबदविब, प्लासी, बेहरामपुर, फरक्का, मालदा, रायगंज, किशनगंज, इस्लामपुर और बागडोगरा को जोड़ेगा। केंद्रीय कैबिनेट ने इस प्रोजेक्ट के लिए मंजूरी दे दी है, जो भारतमाला प्रोजेक्ट का हिस्सा होगा।

Kharagpur-Siliguri Expressway: पश्चिम बंगाल कभी भारत की आर्थिक राजधानी हुआ करती थी। हालांकि, समय के साथ बहुत कुछ बदला और इकोनॉमी की रेस में पश्चिम बंगाल पिछड़ता चला गया। अब केंद्र सरकार ने पश्चिम बंगाल की अर्थव्यवस्था को बूस्ट करने के लिए नया प्लान तैयार किया है। केंद्रीय कैबिनेट ने पश्चिम बंगाल में 516 किलोमीटर लंबे खड़गपुर-सिलीगुड़ी एक्सप्रेस-वे मंजूरी दे दी है। यह आर्थिक गलियारा भारतमाला प्रोजेक्ट चरण- II का हिस्सा है, जो पश्चिम बंगाल के साथ-साथ भारत की इकोनॉमी को नई धार देने जा रहा है।

Kharagpur-Siliguri Expressway

4 लेन का खड़गपुर-सिलीगुड़ी एक्सप्रेस-वे या इकोनॉमी कॉरीडोर पश्चिम बंगाल के कई प्रमुख शहरों को जोड़ेगा। एक्सप्रेस-वे खड़गपुर, घाटल, आरामबाग, बर्दवार, नबदविब, प्लासी, बेहरामपुर, फरक्का, मालदा, रायगंज, किशनगंज, इस्लामपुर और बागडोगरा को जोड़ेगा। इस 516 किलोमीटर लंबे इकोनॉमी कॉरीडोर में 230 किलोमीटर लंबा खड़गपुर-मोरग्राम एक्सप्रेसवे भी शामिल है, जिसे 12,000 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत से बनाया जाना है।

End of Feed