Khagadia Accident: कार सवार बारातियों की ट्रैक्टर से जोरदार टक्कर, 3 बच्चों समेत 8 लोगों की मौत, घायलों की हालत गंभीर

बिहार में एक भीषण सड़क हादसे में तीन बच्चों समेत 8 लोगों की मौत हो गई। ये सभी लोग कार में सवार होकर एक शादी समारोह से वापस आ रहे थे। इसी दौरान कार की ट्रैक्टर से टक्कर हो गई।

Khagadia Road Accident: बिहार के खगड़िया में दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। जहां एक कार की ट्रैक्टर से जबरदस्त भिडंत हो गई। इस हादसे में 8 लोगों की मौत हो गई। जिसमें तीन बच्चे भी शामिल हैं। इसके अलावा चार लोग घायल भी हुए हैं। जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अधिकांश घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है। जबकि मृतकों की अभी पहचान नहीं हो सकी है।

accident

कार की ट्रैक्टर से जोरदार टक्कर

शादी से लौटते वक्त हादसा

यह हादसा खड़गिया के पसराहा थाना क्षेत्र के विद्यारतन पेट्रोल पंप के पास हुआ। कार में सवार सभी लोग बाराती थे। ये सभी लोग परबत्ता प्रखंड के बिठला गांव निवासी सौरव कुमार की शादी में गए थे। जानकारी के अनुसार बारात जिले के चौथम प्रखंड के ठूठी मोहनपुर गांव से विठला गांव लौट रही थी। इसी दौरान रास्ते में NH 31 पर बारातियों से भरी इस कार की सीमेंट लदे ट्रैक्टर से भीषण टक्कर हो गई, जिसके बाद कार खाई में गिर गई।

End of Feed