LIVE
शहरों के मुख्य समाचार (Aaj ke Mukhya Samachar), 18 मार्च 2024 Highlight: सपा नेता आजम खान को 7 साल की सजा, आनंद विहार-मुजफ्फरपुर के बीच चलेगी होली स्पेशल ट्रेन
शहरों के मुख्य समाचार (Aaj ke Mukhya Samachar), 18 मार्च 2024 Highlight: सपा नेता आजम खान को 7 साल की सजा, आनंद विहार-मुजफ्फरपुर के बीच चलेगी होली स्पेशल ट्रेन
MAR 18, 2024 18:45 IST
जयपुर में कुत्तो के काटने से छह साल बच्चे की मौत
राजस्थान में चित्तौड़गढ़ जिले के पारसोली थाना क्षेत्र में सोमवार को आवारा कुत्तों के हमले में छह साल के एक बच्चे की मौत हो गयी।
MAR 18, 2024 17:18 IST
सपा नेता आजम खान को 7 साल की सजा
समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेता आजम खान को रामपुर की एमपी-एमएलए कोर्ट ने सात साल की सजा सुनाई है। बाकी दोषियों को पांच-पांच साल की सजा सुनाई गई है। कोर्ट ने यह सजा डूंगरपुर मामले में सुनाई। कोर्ट ने IPC धारा 427,504,506,447 और 120 B के तहत आजम खान को दोषी करार दिया था।
MAR 18, 2024 15:43 IST
आगरा में फैसिलिटी सेंटर की फॉल्स सीलिंग गिरी
आगरा में टूरिस्टों की सुविधा के लिए बने फैसिलिटी सेंटर की फॉल्स सीलिंग 24 घंटे भी टिक नहीं पाई और उद्घाटन के अगले दिन ही गिर गई। इस घटना पर एडीए ने इनकार किया है। इस घटना का एक वीडियो भी वायरल हुआ है। जिसे गिरी हुई फॉल्स सीलिंग दिख रही है।
MAR 18, 2024 14:14 IST
Greater Noida: यमुना एक्सप्रेस-वे एक कार ने तीन को रौंदा, 1 की मौत दो घायल
ग्रेटर नोएडा के यमुना एक्सप्रेसवे पर खुर्जा अंडरपास के पास तेज रफ्तार से आ रही कार ने तीन लोगों को रौंद दिया। जिसमें से एक व्यक्ति की मौत हो गई है। वहीं दो लोगों की हालत नाजुक बताई जा रही है। दोनों घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।
MAR 18, 2024 13:43 IST
दिल्ली में दो लोगों की चाकू मार कर हत्या
दिल्ली के रणहौला इलाके में रविवार रात दो लोगों की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने बताया कि रविवार रात को मच्छी मार्केट के पास एक व्यक्ति के खून से लथपथ पड़े होने की सूचना मिली थी। जिसके बाद स्थानीय पुलिस का एक दल मौके पर पहुंचा और उस व्यक्ति को जाफरपुर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
MAR 18, 2024 12:34 IST
राजस्थान में सड़क हादसे में चार लोगों की मौत
दिल्ली-अजमेर राजमार्ग पर सोमवार सुबह एक सड़क हादसे में एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई। इस हादसे में तीन लोग घायल हुए हैं। यह हादसा सोमवार को सुबह चंदवाजी इलाके में हुआ जब एक कार राजमार्ग पर खड़े ट्रक से जा टकराई।
MAR 18, 2024 11:34 IST
आनंद विहार-मुजफ्फरपुर के बीच चलेगी होली स्पेशल ट्रेन
होली के मौके पर यात्रियों की सुविधा के लिए आनंद विहार टर्मिनस और मुजफ्फरपुर के बीच होली स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी। यह ट्रेन आनंद विहार टर्मिनल से 21 मार्च और मुजफ्फरपुर से 22 मार्चो एक फेरे के लिए संचालित होगी।
MAR 18, 2024 10:46 IST
नवी मुंबई में डंपर से टक्कर लगने के बाद फुटबॉल कोच की मौत
महाराष्ट्र के नवी मुंबई में एक डंपर की चपेट में आने से 69 वर्षीय फुटबॉल कोच की मौत हो गई। यह हादसा शनिवार सुबह करीब 10.30 बजे वाशी इलाके में हुई, जब राज्य स्तरीय पूर्व फुटबॉल खिलाड़ी स्टेनली नायर कुछ खरीदारी करने के लिए स्कूटर से जा रहे थे। इसी दौरान एक डंपर ने उनकी गाड़ी को टक्कर मार दी। जिससे वे घायल हो गए और अस्पताल ले जाने डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
MAR 18, 2024 10:02 IST
बरसाना के राधा रानी मंदिर में हुए हादसे में 25 श्रद्धालु घायल
मथुरा के बरसाना में राधा रानी मंदिर में लड्डू होली के आयोजन के दौरान हादसा होने से 25 श्रद्धालु घायल हो गए। मंदिर के एक पुजारी ने सोमवार को बताया कि शनिवार शाम को हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं के आने से मंदिर की सीढ़ियों पर लगी रेलिंग उनका दबाव नहीं झेल सकी और वह टूट गयी। इससे कई श्रद्धालु नीचे गिर पड़े जिससे भगदड़ मच गयी। इस घटना में 25 श्रद्धालु घायल हो गए।
MAR 18, 2024 09:35 IST
दिल्ली के पुलिसकर्मी ने नशे में कार से कई वाहनों को मारी टक्कर
दिल्ली के एक पुलिसकर्मी ने नशे की हालत में कार चलाकर कई वाहनों को टक्कर मार दी। आरोपी पुलिसकर्मी दरियागंज-आईटीओ मार्ग पर गाड़ी चला रहा था, उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दिया गया है।
MAR 18, 2024 08:58 IST
Bihar: खगड़िया में कार की ट्रैक्टर से टक्कर, 8 लोगों की मौत
बिहार के खगड़िया जिले में पसराहा थाना इलाके में विद्यारतन पेट्रोल पंप के पास एक सड़क दुर्घटना हुई। यहां बरातियों के भरी एक कार ट्रैक्टर से टकरा गई। इस हादसे में तीन बच्चे समेत 8 लोगों की मौत की खबर सामने आई है। 4 लोग घायल बताए जा रहे हैं। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है।
MAR 18, 2024 08:04 IST
MAR 18, 2024 07:20 IST
MAR 18, 2024 06:32 IST
MP: सीधी जिले में दो अलग सड़क दुर्घटनाओं में 5 लोगों की मौत
मध्य प्रदेश के सीधी जिले में दो अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं की सूचना मिली है। इन दोनों हादसों में 2 महिलाओं समेत 5 लोगों की मौत और 3 लोगों के घायल होने की जानकारी सामने आई है। पहली घटना चंदनिया चौराहे के निकट हुई। वहीं दूसरी घटना मंझौली में हुई।
MAR 18, 2024 05:44 IST
Rain Alert: छत्तीसगढ़ में बारिश
मौसम विभाग ने छत्तीसगढ़ में बारिश 4 दिन तक बारिश होने के अनुमान लगाया है। बताया जा रहा है कि छत्तीसगढ़ में गरज और चमक के साथ तेज बारिश होने की संभावना है। विभाग की मानें तो छत्तीसगढ़ में 20 मार्च तक बारिश होने की संभावना है। इस दौरान विभाग ने बताया कि 19 मार्च को कई जिलों में भारी बारिश दर्ज की जाएगी।
MAR 18, 2024 05:36 IST
MAR 18, 2024 05:36 IST
ग्वालियर में एक किसान और उसके बेटे की जहर खाने से हुई मौत
मध्य प्रदेश के ग्वालियर में एक किसान और उसके परिवार ने जहरीला पदार्थ खाया था। इस घटना में किसान और उसके सात वर्ष के बेटे की मौत हो गई, जबकि पत्नी का अस्पताल में इलाज अभी भी जारी है। बताया जा रहा है कि घटना के बाद तीनों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया था, जहां किसान और उसके बेटे की मौत भी इलाज के दौरान हुई।
MAR 18, 2024 05:36 IST
MAR 18, 2024 05:35 IST
MAR 18, 2024 05:35 IST
Delhi: नशे में धुत कर्मी ने कई वाहनों को कार के मारी टक्कर
दिल्ली के दरियागंज-आईटीओ मार्ग पर एक व्यक्ति शराब पीकर गाड़ी चला रहा था। नशे की हालत में धुत इस व्यक्ति ने अपनी कार से कई वाहनों को टक्कर मारी, जिसके आरोप में पुलिसकर्मी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। टैक्सी से कार की टक्कर की जानकारी प्राप्त होते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने बताया कि आरोपी का नाम मोहित है और वह हेड कांस्टेबल के पर कार्यरत है। आरोपी के खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम धारा 185 के तहत कार्रवाई की जाएगी।
