केन-बेतवा लिंक प्रोजेक्ट से प्रभावित ग्रामीणों का बवाल, पुलिस-प्रशासन की टीम पर पथराव; हिरासत में 21 आरोपी

मध्य प्रदेश के छतरपुर में केन-बेतवा लिंक परियोजना से प्रभावित विस्थापित गांव ढोढन में प्रशासन अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई करने पहुंची तो ग्रामीणों ने उनपर पथराव कर दिया।

छतरपुर : ढोढन गांव में अवैध कब्जा हटाने पहुंची पुलिस और प्रशासन की टीम पर ग्रामीणों ने जमकर पथराव कर दिया। स्थिति बिगड़ने पर पुलिस को बचाव में आंसू गैस के गोले छोड़ने पड़े। घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है। जानकारी के मुताबिक केन-बेतवा लिंक परियोजना से प्रभावित विस्थापित गांव ढोढन में प्रशासन अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई करने पहुंचा था। इसी दौरान मकान गिराने को लेकर विवाद बढ़ गया और ग्रामीणों ने पुलिस व प्रशासनिक टीम पर पत्थरबाजी शुरू कर दी। पथराव में कई पुलिसकर्मी और प्रशासनिक कर्मचारी घायल हो गए।

Chhatarpur Stone Pelting

मध्य प्रदेश के छतरपुर एसपी रजत सकलेचा

इस मामले में किशनगढ़ थाना पुलिस ने बुधवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए अमित भटनागर, दिव्या अहिरवार समेत 150 से अधिक लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। वहीं 38 उपद्रवियों को नामजद आरोपी बनाया गया है।

End of Feed