केदारनाथ में टूटा 2024 का रिकॉर्ड, श्रद्धालुओं की संख्या 16.56 लाख के पार, अभी 15 दिन और चलनी है यात्रा

उत्तराखंड की चारधाम यात्रा इस साल श्रद्धालुओं की रिकॉर्ड संख्या की ओर बढ़ रही है। बारिश और बर्फबारी के बावजूद भक्तों का उत्साह कम नहीं हुआ है। केदारनाथ धाम में अब तक 16.56 लाख से अधिक श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं, जो पिछले साल की संख्या को पार कर चुका है। यात्रा की गति लगातार बनी हुई है और कपाट बंद होने तक यह आंकड़ा 17 लाख से ऊपर जा सकता है।

Char Dham Yatra: उत्तराखंड की चारधाम यात्रा एक बार फिर नए रिकॉर्ड की ओर बढ़ रही है। बारिश और बर्फबारी के बावजूद श्रद्धालुओं का उत्साह कम नहीं हुआ है। केदारनाथ धाम में इस वर्ष श्रद्धालुओं की संख्या ने पिछले साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। ताजा आंकड़ों के अनुसार, अब तक 16 लाख 56 हजार से अधिक श्रद्धालु बाबा केदार के दर्शन कर चुके हैं। जबकि साल 2024 में पूरे यात्राकाल में 16 लाख 52 हजार 76 यात्री पहुंचे थे।

kedarnath dham yatra record

17 लाख के पार जा सकती है श्रद्धालुओं की संख्या (फाइल फोटो)

केदारनाथ में पहुंचे 5614 श्रद्धालु

बीते बुधवार को केदारनाथ धाम में 5614 श्रद्धालुओं ने बाबा केदार के दर्शन किए। यात्रा की रफ्तार लगातार बनी हुई है। बता दें कि केदारनाथ धाम के कपाट 23 अक्टूबर, भैयादूज के दिन बंद होंगे। यानी अभी यात्रा 15 दिन और जारी रहेगी, ऐसे में अनुमान लगाया जा रहा है कि इस वर्ष यात्रियों की संख्या 17 लाख के पार जा सकती है।

End of Feed