Kedarnath Yatra News: केदारनाथ में हेलीकॉप्टर सेवाएं फिर शुरू, हेलीपैड पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

Kedarnath Yatra News: केदारनाथ यात्रा के दूसरे चरण में आज यानी मंगलवार 15 सितंबर से हेलीकॉप्टर सेवाएं फिर से शुरू हो गई हैं। आठ कंपनियां उड़ान संचालित कर रही हैं और 30 सितंबर तक सभी टिकटें बुक भी हो चुकी हैं।

Kedarnath Yatra Rudraprayg News: पहाड़ों में बरसात का दौर अब थम गया है। हालांकि, आने वाले दिनों में भी कहीं-कहीं, रुक-रुक कर बारिश हो सकती है। लेकिन आधा सितंबर गुजर चुका है, साल के इस समय तक माना जाता है कि मानसून का सबसे बुरा दौर गुजर चुका है। ऐसे में केदारघाटी में एक बार फिर श्रद्धालुओं और तीर्थ यात्रियों की आमद बढ़ने लगी है। आज यानी मंगलवार को केदारनाथ धाम की यात्रा के दूसरे चरण में हेली सेवाओं ने फिर से उड़ान भरनी शुरू कर दी है।

आज सुबह से ही मौसम साफ है और ऐसे में केदारघाटी के हेलीपैड़ों से हेलीकॉप्टरों की आवाजाही भी शुरू हो गई है। आसमान में गूंजती हेलीकॉप्टरों की औवाज और हेलीपैड़ों पर बढ़ी श्रद्धालुओं की चहल-पहल से केदारघाटी एक बार फिर से गुलजार हो गई है। आज हेली सेवाएं बहाल होने के स साथ ही केदारनाथ यात्रा में फिर से तेजी आने की उम्मीद है।

End of Feed