Kedarnath Yatra में नई सख्ती, मंदिर परिसर नो-ड्रोन जोन घोषित, फर्जी रील बनाई तो होगी जेल

Kedarnath Yatra: केदारनाथ धाम में डीएम विशाल मिश्रा ने ड्रोन और भ्रामक वीडियो पर प्रतिबंध लगा दिया है। साथ ही 10 मिनट में शिकायत निस्तारण का आदेश जारी किया गया है। जानें केदारनाथ यात्रा की नई गाइडलाइंस।

Kedarnath Yatra: रुद्रप्रयाग के जिलाधिकारी विशाल मिश्रा के नेतृत्व में केदारनाथ धाम की यात्रा को लेकर प्रशासन इस बार 'सुपर एक्शन मोड' में नजर आ रहा है। श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुगम दर्शन सुनिश्चित करने के लिए डीएम ने कड़े फैसले लेते हुए ड्रोन उड़ाने और भ्रामक कंटेंट बनाने वालों पर सख्त पाबंदी लगा दी है।

kedarnath yatra no drone zone new guidelines

केदारनाथ में सख्ती

ड्रोन और भ्रामक रील पर 'नो टॉलरेंस

केदारनाथ धाम की गरिमा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जिलाधिकारी ने मंदिर परिसर और उसके आसपास ड्रोन उड़ाने पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया है। अब कोई भी यूट्यूबर या ब्लॉगर बिना अनुमति ड्रोन का इस्तेमाल नहीं कर सकेगा। साथ ही, यात्रा को लेकर गलत जानकारी फैलाने वाले वीडियो या रील बनाने वालों के खिलाफ तत्काल कानूनी कार्रवाई (FIR) के आदेश दिए गए हैं। जिला सूचना अधिकारी को सोशल मीडिया पर 24 घंटे निगरानी रखने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

End of Feed