Madhya Pradesh News: कटनी में तेज रफ्तार ट्रक ने बस को मारी जोरदार टक्कर, दर्दनाक हादसे में तीन लोगों की मौत

मध्य प्रदेश के कटनी जिले में रविवार को हुए एक भीषण सड़क हादसे ने इलाके में हड़कंप मचा दिया। तेज रफ्तार ट्रक और यात्री बस की टक्कर में तीन लोगों की जान चली गई, जबकि कई यात्री घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई और राहत-बचाव कार्य के लिए प्रशासन को क्रेन की मदद लेनी पड़ी।

Katni Road Accident: मध्य प्रदेश के कटनी जिले में रविवार को एक तेज रफ्तार ट्रक ने एक यात्री बस को कथित तौर पर टक्कर मार दी, जिसकी वजह से एक महिला समेत तीन यात्रियों की मौत हो गई। पुलिस के एक अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि यह दुर्घटना कुथला थाना क्षेत्र के अंतर्गत औद्योगिक क्षेत्र में स्थित एक पुल के पास हुई, जब करीब 35 यात्रियों को लेकर बस कटनी से विजयराघवगढ़ की जा रही थी, जबकि ट्रक विपरीत दिशा से आ रहा था।

Katni Road Accident

मध्य प्रदेश के कटनी जिले में भीषण सड़क हादसा

प्रारंभिक जांच में क्या पता चला?

कटनी के पुलिस अधीक्षक अभिनव विश्वकर्मा ने बताया कि प्रारंभिक जांच से पता चला है कि ब्रेक फेल होने के बाद ट्रक नियंत्रण से बाहर हो गया और फिर एक कार और फिर निजी बस से टकरा गया। उन्होंने कहा कि टक्कर इतनी तेज थी कि बस पलट गई और कई यात्री अंदर फंस गए। उन्होंने बताया कि 35 मिनट से अधिक समय तक चले अभियान के दौरान बस को उठाने और फंसे हुए यात्रियों को बाहर निकालने के लिए क्रेन का इस्तेमाल किया गया।

End of Feed