Punjab: 12508 कर्मभूमि एक्सप्रेस में लगी भीषण आग, 4 डिब्बे जलकर राख, सराय बंजारा के पास रोकी गई ट्रेन

अमृतसर से न्यू जलपाईगुड़ी जा रही 12508 कर्मभूमि एक्सप्रेस के डिब्बों में सराय बंजारा रेलवे स्टेशन के पास आग लगने से हड़कंप मच गया। सरहिंद-राजपुरा रेल खंड के बीच ट्रेन को आपात स्थिति में रोककर राहत कार्य शुरू किया गया है।

Punjab Train Fire: शुक्रवार दोपहर अमृतसर से न्यू जलपाईगुड़ी जा रही ट्रेन संख्या 12508 के चार डिब्बों में आग लग गई। घटना के बाद रेलवे प्रशासन में हड़कंप मच गया। ट्रेन को सराय बंजारा रेलवे स्टेशन के पास सरहिंद और राजपुरा के बीच रोक दिया गया। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार दोपहर करीब 1:10 बजे कर्मभूमि एक्सप्रेस के इंजन से पांचवें कोच में आग लगने की सूचना मिली थी। इसके बाद ट्रेन को रोकने की जानकारी सामने आई। शुरुआती खबरों के अनुसार, आग की चपेट में ट्रेन के चार डिब्बे आए हैं। चलती ट्रेन में आग लगने से यात्रियों के बीच अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

karmbhumi express.

इंजन से पांचवें कोच में भड़की आग, 4 डिब्बे चपेट में

प्रारंभिक रिपोर्टों और रेलवे कंट्रोल रूम से मिली आधिकारिक जानकारी के अनुसार, दोपहर लगभग 1:10 बजे सूचना प्राप्त हुई कि कर्मभूमि एक्सप्रेस के इंजन से सटे पांचवें कोच में अचानक आग भड़क उठी है। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और इसकी चपेट में आसपास के कुल 4 डिब्बे आ गए। आग की गंभीरता को देखते हुए लोको पायलट और ट्रेन गार्ड ने तुरंत सूझबूझ दिखाई और गाड़ी को मध्य सरहिंद - राजपुरा रेल खंड के बीच स्थित सराय बंजारा रेलवे स्टेशन के पास आपातकालीन ब्रेक लगाकर रोक दिया।

End of Feed