UK गवर्नमेंट ने सैनिकों को दिया बड़ा तोहफा, परमवीर चक्र विजेताओं को 50 नहीं अब मिलेगी डेढ़ करोड़ की अनुदान राशि

उत्तराखंड सरकार ने करगिल विजय दिवस के मौके पर परमवीर चक्र विजेताओं की अनुदान राशि डेढ़ करोड़ बढ़ाने का ऐलान किया है। अभी 50 लाख का एकमुश्त अनुदान दिया जा रहा था, जबकि तीन लाख रुपये वार्षिक अनुदान की सुविधा जारी रहेगी।

देहरादून : करगिल विजय दिवस की पूर्व संध्या पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सैनिकों को बड़ा तोहफा दिया है। परमवीर चक्र विजेताओं को मिलने वाली अनुग्रह राशि अब डेढ़ करोड़ दी जाएगी। अभी तक यह राशि 50 लाख रुपये थी। इसके अलावा उन्हें वार्षिक अनुदान राशि के रूप में तीन लाख रुपये मिलते रहेंगे।

CM Pushkar Singh Dhami

सीएम पुष्कर सिंह धामी

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा में आयोजित सैनिक सम्मान समारोह में परमवीर चक्र विजेताओं को मिलने वाली अनुग्रह राशि बढ़ाने की घोषणा की थी। सीएम के पिता स्वर्गीय सूबेदार श्री शेर सिंह धामी की पुण्यतिथि के मौके पर यह समारोह आयोजित किया गया था। सैनिक कल्याण विभाग के प्रस्ताव को मुख्यमंत्री ने अनुमोदन दे दिया है।

End of Feed