दिल्ली-यूपी सीमा पर कांवड़ शिविरों में बड़े इंतजाम, CM रेखा गुप्ता बोलीं- शिव भक्तों को नहीं होगी कोई परेशानी

दिल्ली-उत्तर प्रदेश सीमा पर बनाए गए कांवड़ शिविरों पर कांवड़ियों के लिए बड़े इंतजाम किए गए हैं। सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि छले साल की तरह इस साल भी हमारे भोले के भक्तों को किसी भी तरह की समस्या भी न हो, इसके लिए हर संभव प्रयास किया गया है।

दिल्ली : सावन माह में कांवड़ यात्राएं जारी हैं। उनको कांवड़ रूट पर किसी प्रकार की समस्याएं न हों, इसके लिए इंतजाम किए गए हैं। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शनिवार को दिलशाद गार्डन इलाके में दिल्ली-उत्तर प्रदेश सीमा के निकट स्थित एक कांवड़ शिविर का दौरा किया। उन्होंने कहा कि सरकार ने यह सुनिश्चित किया कि कांवड़ियों को किसी भी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े। गुप्ता ने एक सभा को संबोधित करते हुए कहा, ’’चाहे वित्तीय सहायता हो, सफाई व्यवस्था हो या बिजली-पानी की आपूर्ति, दिल्ली सरकार ने सुनिश्चित किया कि कांवड़ शिविरों का रखरखाव बेहतर ढंग से हो। पिछले साल की तरह इस साल भी हमारे भोले के भक्तों को किसी भी तरह की समस्या भी न हो, इसके लिए हर संभव प्रयास किया गया है।

dilshad garden kanwar camp

दिलशाद गार्डन कांवड़ शिविर पहुंचीं सीएम रेखा गुप्ता (फोटो-@gupta_rekha)

दिल्ली सरकार ने कांवड़ यात्रा 2026 के लिए कांवड़ समितियों को दी जाने वाली वित्तीय सहायता को बढ़ाने के प्रस्ताव को पहले ही मंजूरी दे दी थी। मंत्रिमंडल के फैसले के तहत 20 हजार वर्ग फुट से अधिक क्षेत्र में फैले और छह से बारह दिन तक आयोजित होने वाले कांवड़ शिविरों के लिए अब वित्तीय सहायता 15 लाख रुपये कर दी गई है।

End of Feed