Kanwar Yatra: दिल्ली-NCR से लेकर हरिद्वार और सुल्तानगंज तक कड़े सुरक्षा इंतजाम; देखें नो-एंट्री और डायवर्जन की पूरी लिस्ट

Kanwar Yatra 2026 Traffic: कांवड़ यात्रा शुरू हो गई है और इसे लेकर दिल्ली-एनसीआर से लेकर हरिद्वार और सुल्तानगंज तक ट्रैफिक डायवर्जन लागू है। जानिए बंद रास्ते, वैकल्पिक मार्ग और रेलवे व प्रशासन के कड़े इंतजाम।

Kanwar Yatra 2026: श्रावण मास के शुभारंभ के साथ ही ऐतिहासिक कांवड़ यात्रा 2026 की शुरुआत हो चुकी है। यह वार्षिक धार्मिक यात्रा 30 जुलाई से 11 अगस्त 2026 तक आयोजित की जा रही है। इस दौरान लाखों शिवभक्त (कांवड़िए) हरिद्वार, ऋषिकेश, गंगोत्री धाम (उत्तराखंड) और बिहार के सुल्तानगंज से पवित्र गंगाजल लेकर अपने-अपने गंतव्य की ओर प्रस्थान करेंगे। श्रद्धालुओं की सुगम आवाजाही और आम जनता को ट्रैफिक जाम से बचाने के लिए दिल्ली-NCR, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और बिहार प्रशासन ने व्यापक सुरक्षा व ट्रैफिक प्रबंधन योजना लागू कर दी है।

Kanwar yatra 2026

सड़क से रेल तक हाई अलर्ट (फाइल फोटो)

दिल्ली-NCR: भारी वाहनों की नो-एंट्री और रूट डायवर्जन

दिल्ली और गाजियाबाद पुलिस ने 29 जुलाई से 12 अगस्त 2026 तक भारी मालवाहक वाहनों के प्रवेश पर कड़े प्रतिबंध लगाए हैं। जीटी रोड (अप्सरा बॉर्डर से यमुना ब्रिज), वजीराबाद रोड (भोपुरा बॉर्डर से सिग्नेचर ब्रिज), पुश्ता रोड (सोनिया विहार से वजीराबाद) और लोनी रोड पर भारी वाहनों की नो-एंट्री रहेगी। वहीं 7 अगस्त की सुबह 8 बजे से दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे (DME) पर आम कारों और निजी वाहनों का संचालन बंद रहेगा। दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर कांवड़ वाहनों का प्रवेश पूरी तरह वर्जित है।

End of Feed