Kanpur Suicide Attempt: उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले से हैरान करने वाली खबर सामने आई है। यहां सूदखोरों से परेशान एक ब्यूटीशियन ने खौफनाक कदम उठा लिया। जिससे पुलिस अधिकारियों में अफरा-तफरी मच गई। दरअसल, मंगलवार को सूदखोरों से परेशान ब्यूटी पार्लर संचालिका ने जिला अधिकारी के कार्यालय में जहर का सेवन कर लिया। महिला के जहर खाने की सूचना मिलते ही हड़कंप मच गया। आनन-फानन में महिला को उर्सला अस्पताल के आईसीयू में एडमिट कराया गया। डॉक्टरों ने तुरंत इलाज किया और उसकी जान बचा ली। डॉक्टरों का कहना है कि, महिला की हालत अब खतरे से बाहर है। वहीं, पीड़िता का आरोप है कि, रकम चुकाने का लगातार दबाव बनाया जा रहा था, जिसके चलते उसे खौफनाक कदम उठाने के लिए मजबूर होना पड़ा।
अस्पताल में भर्ती महिला
जानकारी के अनुसार, बाबूपुरवा के रहने वाले मोहम्मद हलीम का गल्ले का काम है। उनके परिवार में पत्नी और दो जुड़वां बेटियां हैं। महिला ब्यूटी पार्लर चलाती हैं। मंगलवार सुबह करीब दस बजे महिला जिला अधिकारी के कार्यालय पहुंचीं। यहां उन्होंने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया।
