Kanpur Metro: यात्रियों को एक और सुविधा, अब काउंटर पर नहीं लगानी पड़ेगी लाइन, खुद ही निकाल सकेंगे टिकट

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 2, 2023, 01:25 PM IST

Kanpur Metro: कानपुर मेट्रो में यात्रियों को अब टिकट के लिए काउंटर पर लाइन में लगने की जरूरत नहीं होगी। अब यात्री खुद ही मशीन से टिकट निकाल सकेंगे। कानपुर के सभी नौ मेट्रो स्टेशनों पर ऑटो टिकट वेंडिंग मशीनें लग गई हैं। इन मशीनों से यात्री खुद ही टिकट प्राप्त कर सकेंगे।

KEY HIGHLIGHTS
  • टिकट के लिए अब काउंटर पर लाइन में लगने की जरूरत नहीं
  • कानपुर में मेट्रो स्टेशनों पर वेंडिंग मशीनें लगीं
  • यात्री खुद निकाल सकेंगे टिकट, मिलेगी राहत

Kanpur Metro: उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले में मेट्रो का संचालन शुरू हुए एक साल से ज्यादा समय हो गया है। एक साल बाद भी कानपुर मेट्रो में सफर करने वालों की संख्या में बढ़ोतरी नहीं हो रही है। पूरे दिन में औसतन 400 से 500 यात्री ही कानपुर मेट्रो में सफर कर रहे हैं। वहीं, अब कानपुर में उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (यूपीएमआरसी) यात्रियों के लिए लगातार सुविधाएं बढ़ा रहा है। अब आईआईटी से मोतीझील के बीच सभी स्टेशनों पर एक और सुविधा चालू की गई है। अब किसी भी मेट्रो स्टेशन पर टिकट के लिए काउंटरों पर लाइन लगाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। अब यात्री खुद ही टिकट निकाल सकेंगे।

Kanpur Metro

कानपुर में सभी मेट्रो स्टेशनों पर वेंडिंग मशीनें लगीं

दरअसल, कानपुर के सभी नौ मेट्रो स्टेशनों पर ऑटो टिकट वेंडिंग मशीनें लग गई हैं। इन मशीनों के उपयोग के लिए अभी यात्रियों को पांच से 50 रुपये तक का नोट या एक रुपये से 10 रुपये तक के सिक्के लेकर जाने पड़ेंगे।

End of Feed