UP T 20 League: आज से यूपी लीग का आगाज, इस तरह ग्रीन पार्क स्टेडियम का टिकट करें बुक, जानें कितनी है कीमत

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 30, 2023, 03:52 PM IST

यूपी टी-20 (UP T-20) लीग आज से शुरु होने जा रहा है। आज का पहला मुकाबला कानपुर सुपर स्टार्स (Kanpur Superstars)और नोएडा सुपर किंग्स (Noida Super Kings) के बीच खेला जाएगा। इस बीच कड़े सुरक्षा के इंतजाम किए गए है। इसके लिए ड्रोन और सीसीटीवी कैमरे से निगरानी की जाएगी।

UP T 20 League Today Match: आईपीएल की तर्ज पर उत्तर प्रदेश में पहली बार हो रही यूपी टी-20 (UP T-20) लीग का आगाज आज से शुरू होने जा रहा है। यह मुकाबला दिन और रात दोनों में होगें यानि यह मुकाबला डेय और नाइट होगा। आज का पहला मुकाबला कानपुर सुपर स्टार्स (Kanpur Superstars)और नोएडा सुपर किंग्स (Noida Super Kings) के बीच ग्रीनपार्क (Green Park) स्टेडियम में 7:30 बजे से खेला जाएगा। खेल की शुरुआत धमाके दार ओपनिंग के साथ की जाएगी। मैच के रंगारंग कार्यक्रम में फिल्म स्टार टाइगर श्रॉफ और अमीषा पटेल धमाल मचाएंगे। वहीं, खेल के लिए कड़े सुरक्षा का भी इंतजाम किया जाएगा।

Up T20 League Cricket Match

UP T 20 League Team: छह टीमों के बीच कुल 33 मैच होंगे

इस मुकाबले को कुल छह टीमों के बीच खेला जाएगा। यह मुकाबला लखनऊ फाल्कन्स (Lucknow Falcons), मेरठ मैवरिक्स (Meerut Mavericks), गोरखपुर लायंस (Gorakhpur Lions),नोएडा सुपर किंग्स (Noida Super Kings),काशी रुद्रास (Kashi Rudras), कानपुर सुपरस्टार्स (Kanpur Superstars), के बीच खेला जाएगा। आपको बता दें इन छह टीमों के बीच कुल 33 मैच खेलेंगे जाएंगे। जीतने वाली टीम को एक करोड़ रुपए नकद पुरुस्कार दिया जाएगा। यह मैच 30 अगस्त से 16 सितम्बर तक खेला जाएगा। इस खेल को देखने के लिए आप ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीके से टिकट खरीद सकते हैं। मैच के दौरान सुरक्षा का भी विशेष ध्यान रखा गया है।

End of Feed